कलयुगी मां ने 2 दिन की नवजात बच्ची को तालाब में जिंदा फेंका, दम घुटने से मौत, हत्या का केस दर्ज, अवैध संबंध का खौफनाक नतीजा!

Kaliyuga mother throws 2 day old baby girl alive into pond, death due to suffocation, murder case registered, horrific result of illicit relationship!

कलयुगी मां ने 2 दिन की नवजात बच्ची को तालाब में जिंदा फेंका, दम घुटने से मौत, हत्या का केस दर्ज, अवैध संबंध का खौफनाक नतीजा!

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर के बेलगहना चौकी अंतर्गत ग्राम नगोई के लमरीडबरी पारा से इंसानियत को झकझोर देने वाला एक बेहद खौफनाक और दर्दनाक मामला सामने आया है, जहाँ एक अज्ञात कलयुगी माँ या परिजनों ने अपनी महज एक से दो दिन की नवजात बच्ची का जन्म छुपाने और लोक-लाज के डर से उसे जीवित ही गांव के रामसागर तालाब के पानी में फेंक दिया था. जब गांव की महिला बृजबाई की खबर पर कोटवार निर्मलदास मानिकपुरी ग्रामीणों के साथ तालाब पहुंचे और उन्होंने देखा कि पानी के ऊपर एक नवजात शिशु का शव औंधे मुँह तैरते हुए देखा गया.
पुलिस ने फौरन मर्ग कायम कर जब शव को पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) जाँच के लिए भेजा तो डॉक्टरों की रिपोर्ट में यह चौंकाने वाला और दिल दहला देने वाला खुलासा हुआ कि मासूम बच्ची की मौत प्राकृतिक नहीं थी. बल्कि उसे जिंदा पानी में फेंकने के कारण फेफड़ों में पानी भरने और दम घुटने से उसकी तड़प-तड़प कर जान गई थी.
इस संवेदनशील मामले में जन्म छुपाने की नीयत से की गई हत्या की पुष्टि होने के बाद, बेलगहना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का जुर्म दर्ज कर लिया है और अब क्षेत्र की मितानिनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा कोटवारों के जरिए नवजात को जन्म देने वाली संदिग्ध महिलाओं और स्वास्थ्य केंद्रों का रिकॉर्ड खंगालकर आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t