दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, मौके पर पिता-पुत्री की मौत, मां हुई घायल, ट्रेलर की चपेट में आने से ट्रक ड्राइवर की मौत

Painful road accident an unknown vehicle ran over a couple riding a bike father and daughter died on the spot mother got injured truck driver died after being hit by a trailer

दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, मौके पर पिता-पुत्री की मौत, मां हुई घायल, ट्रेलर की चपेट में आने से ट्रक ड्राइवर की मौत

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, मौके पर पिता-पुत्री की मौत, मां हुई घायल

बिलासपुर/मस्तुरी : बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना अंतर्गत मल्हार चौकी क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में बच्चे सहित 2 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक महिला घायल हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम पकरिया मोड़ के पास शनिवार दोपहर 2 बजे के आसपास जांजगीर चांपा जिले अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम अमरताल निवासी आकाश अविनाशी उम्र लगभग 30 साल अपनी पत्नी रामला अविनाशी और अपने बेटी श्रद्धा अविनासी उम्र 5 साल के साथ बाइक नम्बर CG11 BJ 7262 में सवार होकर पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम ध्रुवाकारी अपने ससुराल जा रहा था. तभी शनिवार दोपहर 2 बजे के आसपास मल्हार से आगे पकरिया मोड के पास पहुंचा ही था.
तभी सामने से अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया. जिससे मौके पर ही आकाश और बेटी श्रद्धा की मौत हो गई. वही पत्नी रमला गंभीर रुप से घायल हो गई. वही खबर के बाद मौके पर पहुंची. पुलिस ने घायल महिला को मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. जहां महिला की हालत गंभीर होने से बिलासपुर हॉस्पिटल रिफर किया गया. वही पुलिस मृतिको को पोस्टमार्टम में भेज दुर्घटनाकारित अज्ञात वाहन और चालक की पता तलाश में जुट गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

ट्रेलर की चपेट में आने से ट्रक ड्राइवर की मौत

बिलासपुर : बिलासपुर जिले के रतनपुर में एक ट्रक चालक की लोडिंग के समय ट्रेलर की चपेट में आने से मौत हो गई. खबर पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल भेज दिया. वहीं मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
दरअसल रतनपुर नाका के पास तीव्रता कोलवाशरी में एक ड्राइवर की गाड़ी लोडिंग करते समय रोलर की चपेट में आ गया. मृतक का नाम शशांक दुबे है. जो काफी समय से यहां ड्राइवर का काम कर रहा था. घटना के बाद तत्काल मृतक को अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया.
बताया जा रहा है कि मृतक के पिता भी वहां ड्राइवरी का काम करते हैं. हालांकि यह घटना कैसे हुई. इसका पता पुलिस लग रही है. तो वहीं घटना के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद यह साफ होगा कि मौत की असली वजह क्या है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb