करोड़ों की ठगी करने वाला शातिर ठग खिलेन्द्र गिरफ्तार, मल्टीनेशनल कंपनियों से जुड़ा कारोबारी बताकर सेना के जवान को भी बनाया निशाना

Khilendra, a cunning fraudster who cheated crores, arrested, targeted army personnel also by claiming to be a businessman associated with multinational companies

करोड़ों की ठगी करने वाला शातिर ठग खिलेन्द्र गिरफ्तार, मल्टीनेशनल कंपनियों से जुड़ा कारोबारी बताकर सेना के जवान को भी बनाया निशाना

कोंडागांव/फरसगांव : कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय साइबर ठग कोरगांव का रहने वाला खिलेन्द्र कश्यप को गिरफ्तार किया है. जो ऑनलाइन और ऑफलाइन के जरिए करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दे चुका है. आरोपी खुद को विदेशी मल्टीनेशनल कंपनियों से जुड़ा हुआ कारोबारी बताकर लोगों को महंगे बंगले, उच्च लाभ और विदेशी निवेश का झांसा देता था. मामला फरसगांव थाना क्षेत्र का है.
पुलिस उसकी तलाशी कर रही थी. इसी दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. वह 7 माह से विदेश में दुबई, मलेशिया और देश में दिल्ली, नोएडा इत्यादि स्थानों पर छुपकर रह रहा था. पुलिस ने बताया कि जांच के बाद आरोपियों की तादाद बढ़ेगी और करोड़ों रुपयों की धोखाधड़ी का खुलासा हो सकता है.
आरोपी ने सेना के जवानों और आम नागरिकों को अपने जाल में फंसाकर मोटी रकम की ठगी की है. पुलिस द्वारा की गई तलाशी में दो मोबाइल फोन, एक एप्पल लैपटॉप, एक एप्पल आईपैड, दो एटीएम कार्ड और ₹1500 नगद जब्त किए गए हैं. पुलिस ने आरोपी खिलेन्द्र कश्यप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
इस उल्लेखनीय कार्यवाही में निरीक्षक संजय सिन्दे, पिताम्बर कठार, रजउराम सूर्यवंशी, आरक्षक बासुराम मरकाम और महिला आरक्षक सरस्वती यादव की अहम भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB