सुकमा में राइफल से गोपनीय सैनिक ने खुद को उड़ाया, सीक्रेट सोल्जर की मौत से मचा हड़कंप, मौके पर आला अधिकारी, वजह की तलाश जारी
In Sukma, a secret soldier blew himself up with a rifle, the death of the secret soldier caused a stir, top officials on the spot, the search for the reason continues
सुकमा : सुकमा जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. यहां एक जवान ने खुद को अपनी रायफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली. इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. जवान की खुदकुशी की खबर मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच में जुट गए हैं कि जवान ने खुदकुशी क्यों की है.
मिली जानकारी के मुताबिक खुदकुशी करने वाला जवान सुकमा में गोपनीय सैनिक के तौर पर पदस्थ था. जवान ने आज सुबह 9:30 बजे अपनी ही रायफल से खुद को गोली मार ली. इससे जवान की मौके पर ही मौत हो गई.
जवान की खुदकुशी की खबर मिलते ही आला अधिकारी और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. उसे तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस की टीम ने जवान के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं पुलिस की टीम जवान द्वारा उठाए गए इस खौफनाक कदम की वजह जानने में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



