ग्रामीण के घर घूसा तेंदुआ, गांव में अफरा-तफरी का माहौल, 8 घंटे चला रेस्क्यू अभियान, तेंदुए की हालत नाजुक, इलाज जारी, घटना बनी इलाके में चर्चा का विषय

Leopard enters villager's home, causing panic in the village; an eight-hour rescue operation ensues. The leopard is in critical condition and undergoing treatment; the incident has become a topic of discussion in the area.

ग्रामीण के घर घूसा तेंदुआ, गांव में अफरा-तफरी का माहौल, 8 घंटे चला रेस्क्यू अभियान, तेंदुए की हालत नाजुक, इलाज जारी, घटना बनी इलाके में चर्चा का विषय

बलौदाबाजार/कसडोल/ गिधौरी : बलौदाबाजार जिले के सोनाखान वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम महकम में सोमवार को एक नर तेंदुए का सफल रेस्क्यू किया गया. तेंदुआ एक ग्रामीण के घर में घुस था और करीब 8 घंटे तक वहीं मौजूद रहा. जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल बना रहा. वन विभाग, वन्यजीव चिकित्सकों और रेस्क्यू टीम की संयुक्त कार्रवाई से तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है.
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम महकम निवासी सुनील साहू के घर में अचानक एक तेंदुआ घुस गया. घर में तेंदुए की मौजूदगी की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी तादाद में ग्रामीण मौके पर इकठ्ठा हो गए. हालात की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने इलाके की घेराबंदी कर लोगों को सुरक्षित दूरी पर रहने की सलाह दी और रेस्क्यू अभियान शुरु किया.
करीब 8 घंटे तक चले इस चुनौतीपूर्ण अभियान में बिलासपुर से पहुंचे वन्यजीव चिकित्सक डॉ. चंदन वर्मा ने अपनी टीम के साथ मोर्चा संभाला. विशेषज्ञों ने ट्रेंकुलाइजर गन की मदद से तेंदुए को बेहोश किया. जिसके बाद बेहद सावधानी के साथ उसे घर से बाहर निकालकर सुरक्षित पिंजरे में रखा गया.
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार रेस्क्यू के बाद तेंदुए की हालत नाजुक बताई जा रही है. चिकित्सकों की टीम उसकी लगातार निगरानी कर रही है. तेंदुए को जरुरी इलाज और मेडिकल चेकअप के लिए सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है, जहां उसका चिकित्सकीय परीक्षण किया जा रहा है. रेस्क्यू अभियान के पूरा होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली. वन विभाग ने लोगों से वन्यजीवों के दिखने पर सतर्क रहने और किसी भी हालत में उनके करीब न जाने की अपील की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t