तालाब के पास पिकनिक मनाने गए लोगों पर मौत बनकर गिरी आकाशीय बिजली, 11 साल के बच्चे की मौके पर गई जान, 8 लोग जख्मी

Lightning fell on people who had gone for picnic near the pond killing 11 year old child on the spot 8 people injured

तालाब के पास पिकनिक मनाने गए लोगों पर मौत बनकर गिरी आकाशीय बिजली, 11 साल के बच्चे की मौके पर गई जान, 8 लोग जख्मी

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है. जहां पिकनिक मनाने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 8 अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए. बताया जाता है कि बारिश से बचने 20 से 22 लोग पेड़ के नीचे बैठे थे. तभी यह हादसा हुआ. मृतक की पहचान 11 साल के चंद्रहास दर्वेश के रुप में हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के सुकली गांव के में हुई. जहां तालाब के पास पिकनिक मना रहे युवकों समेत 20 से 22 लोग पानी गिरने और बिजली चमकने की वजह से एक पेड़ के नीचे बैठे हुए थे. इसी दौरान उन पर आकाशीय बिजली मौत बनाकर आ गिरी. जिससे 9 लोग झुलस गए. सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb