जेब में रखा एमआई कंपनी का मोबाइल अचानक ब्लास्ट, ओडिशा से रायगढ़ झांकी देखने आया नाबालिग बेहोश, उंगली में आई चोट, अस्पताल में भर्ती
MI company mobile kept in pocket suddenly blasts minor who came from Odisha to see Raigarh tableau unconscious finger injured admitted to hospital
रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया हैं. जहाँ जेब में रखा मोबाइल अचानक ब्लास्ट गया. यह घटना सुबह की बताई जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक उड़ीसा से रायगढ़ में दुर्गा विसर्जन के लिए संबुलपुरी बाजा बजाने वाले 12 सदस्य आए है. ड्राइवर उमाकांत सोना जो ओडिशा के हीराकुंड का निवासी है. अपने भांजा को भी घूमने और दिखाने के लिए लेकर आया है. सुबह-सुबह उमाकांत सोना के 15 साल नाबालिग के जेब में रखे एमआई कंपनी का मोबाइल से धुंआ निकलने लगा फिर बलास्ट हो गया. नाबालिग का पैंट जल गया और उसके हाथ की उंगली में चोट आई. मोबाइल के धुंआ से नाबालिग बेहोश हो गया. जिसके बाद नाबालिग युवक को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया.
फिलहाल डॉक्टरों की देखरेख में नाबालिग का इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. मोबाइल ब्लास्ट की इस घटना से क्षेत्र में लोगों के बीच चिंता का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



