छत्‍तीसगढ़ राज्योत्सव का शुभारंभ करेंगे MP के CM यादव, उपराष्ट्रपति अलंकरण समारोह में होंगे शामिल, सभी जिला मुख्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम

MP CM Yadav will inaugurate Chhattisgarh Rajyotsav Vice President will attend investiture ceremony cultural programs in all district headquarters

छत्‍तीसगढ़ राज्योत्सव का शुभारंभ करेंगे MP के CM यादव, उपराष्ट्रपति अलंकरण समारोह में होंगे शामिल, सभी जिला मुख्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम

रायपुर : दीवाली के चलते इस बार राज्योत्सव का मुख्य आयोजन चार से छह नवंबर तक नवा रायपुर के ग्राउंड में किया जाएगा. इसमें शुभारंभ के मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आएंगे. जबकि आख़री दिन अलंकरण समारोह में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि होंगे
छत्तीसगढ़ में राज्योत्सव के अवसर पर जिला मुख्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे. जिसमे शामिल होने वाले मुख्य अतिथियों की लिस्ट जारी कर दी गई है. रायपुर में मुखयमंत्री विष्णुदेव साय, मनेन्द्रगढ़, चिरमिरी, भरतपुर जिले में तोखन साहू, गरियाबंद में बृजमोहन अग्रवाल शामिल होंगे.
राज्योत्सव में फिल्म जगत के कई कलाकार अपनी प्रस्‍तुति देंगे. इसमें संस्कृति संध्या के लिए बॉलीवुड सिंगर शान, नीति मोहन, इंडियन आइडल विजेता पवनदीप और अरुनिदिता आकर्षण का केंद्र होंगे. सांस्कृतिक संध्या में चार नवंबर को बॉलीवुड सिंगर शांतनु मुखर्जी (शान) का कार्यक्रम आयोजित किया गया है. पांच नवंबर को बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन का कार्यक्रम होगा. छह नवंबर की शाम को इंडियन आइडल विजेता पवनदीप और अरुनिदिता का कार्यक्रम मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा.
बतादें कि राज्य सरकार ने सभी जिलों के कलेक्टर को निर्देश दिया है कि, जिला मुख्यालयों पर पांच नवंबर को एक दिन कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें विकास विभागों की विभागीय प्रदर्शनी और स्थानीय कलाकारों की परफार्मेंस होंगी। एक से छह नवंबर तक जिला मुख्यालयों के सभी सरकारी दफ्तरों में लाइटिंग की जाएगी
नवा रायपुर अटल नगर के राज्योत्सव मेला ग्राउण्ड में 4 से 6 नवंबर तक आयोजित होने वाली राज्योत्सव एवं राज्य अलंकरण समारोह 2024 में रायपुर से राज्योत्सव स्थल तक आने वाले यात्रियों के आवागमन की सुविधा के लिए BRTS बसों की सुविधा प्रदान की गयी है.
इसके अंतर्गत रायपुर-नवा रायपुर के बीच संचालित की जाने वाली BRTS बसों को स्पेशल ड्यूटी अंतर्गत रायपुर रेलवे स्टेशन-डीकेएस भवन-तेलीबांधा-सीबीडी होते हुए राज्योत्सव मेला ग्राउण्ड जाने और वापसी में राज्योत्सव मेला ग्राउण्ड से सीबीडी- तेलीबांधा-डीकेएस भवन-रेलवे स्टेशन के लिये बीआरटीएस बसों का संचालन किया जाएगा.
यह बसें रायपुर से सुबह 11 बजे से रात के 9 बजे तक हर आधे घण्टे के अंतराल में चलेंगी. राज्योत्सव मेला ग्राउण्ड से रायपुर वापसी के लिए दोपहर 12 बजे से रात के 11 बजे तक हर आधे घण्टे के बीच में बीआरटीएस बसे उपलब्ध होगी.
वहीं राज्य सरकार ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर को सभी जिला मुख्यालयों में एवं प्रमुख नगरों में दीप प्रज्ज्वलन किया जाना है. वहीं लोगों से अपील की गई है कि प्रदेशवासी राज्योत्सव के मौके पर अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव के साथ राज्योत्सव मनाएं. सीएम ने एक नवंबर को अपने-अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव के साथ राज्योत्सव उत्सव मनाने की अपील की है. जिसका आदेश जारी कर दिया गया है.
वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्योत्सव के अवसर पर नवा रायपुर, अटलनगर में 10 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे. मुख्यमंत्री ने सभी शहरों और गांव में नागरिकों से भी एक नवंबर की शाम को अपने-अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित करने की अपील की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb