15 दिन से लापता बुजुर्ग महिला का खेत में मिला कंकाल, तेंदुए के हमले की आशंका, इलाके में दहशत का माहौल, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Skeleton of an elderly woman, missing for 15 days, found in a field; leopard attack suspected; panic prevails in the area; police investigating the case.

15 दिन से लापता बुजुर्ग महिला का खेत में मिला कंकाल, तेंदुए के हमले की आशंका, इलाके में दहशत का माहौल, मामले की जांच में जुटी पुलिस

खैरागढ़ : खैरागढ़ जिला के वनांचल क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. ग्राम पंचायत पाटा गातापार में 15 दिनों से लापता 70 साल की अनुसूइया मंडावी का कंकाल उनके ही खेत में मिला है. घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों ने महिला की मौत के पीछे तेंदुए के हमले की आशंका जताई है.
मिली जानकारी के मुताबिक अनुसूइया मंडावी उम्र 70 साल परिवार से अलग रहती थीं और अक्सर रिश्तेदारों के यहां जाती थीं. घर नहीं लौटने पर परिजनों ने दो दिन पहले छुईखदान थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तलाश शुरु की, 
इसी दौरान उनके खेत में कंकाल मिलने की जानकारी सामने आई. घटना की खबर मिलते ही पुलिस, वन विभाग और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की. ग्रामीणों द्वारा तेंदुए के हमले की आशंका जताए जाने के बाद वन विभाग भी मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटा है.
फिलहाल महिला की मौत किन हालात में हुई, यह साफ नहीं हो पाया है. तेंदुए के हमले की आशंका के बीच पुलिस और वन विभाग सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रहे हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही महिला की मौत के असल वजह का खुलासा हो सकेगा. घटना ने वनांचल क्षेत्र में वन्यजीवों की मौजूदगी और ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है.
ग्रामीणों ने तेंदुए के हमले की आशंका जताई है. मौके पर पुलिस, वन विभाग और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है. मौत की वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb