धमतरी में बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी मां अंगारमोती मंदिर में दर्शन कर लौट रहे 40 श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन, 25 श्रद्धालु घायल
Major road accident in Dhamtari: A pickup vehicle carrying 40 devotees—who were returning after visiting the Maa Angarmoti Temple—lost control and overturned; 25 devotees were injured.
धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. गंगरेल से मां अंगारमोती मंदिर में दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप वाहन आईटीआई के पास अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे के समय पिकअप में 40 से ज्यादा श्रद्धालु सवार थे. शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसे में 25 से ज्यादा श्रद्धालुओं के घायल होने की खबर है. घायलों में बच्चे भी शामिल हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक पिकअप में क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे. गंगरेल से मां अंगारमोती मंदिर में दर्शन कर लौटते समय भटगांव रोड के पास वाहन हादसे का शिकार हो गया। पिकअप पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हादसे में दो दर्जन से ज्य्यादा श्रद्धालुओं को चोटें आई हैं.
हादसे में चित्रा (14 साल), लक्ष्य (10 साल), रुक्मणी (35 साल), देविका (15 साल) और टेमन (11 साल) सहित कई अन्य श्रद्धालुओं के घायल होने की जानकारी मिली है.
हादसे के बाद घायल श्रद्धालुओं को इलाज के लिए धमतरी जिला अस्पताल लाया गया. घायलों में महिला, पुरुष और बच्चों के शामिल होने की जानकारी सामने आई है. फिलहाल हादसे के वजह को लेकर डिटेल जानकारी सामने नहीं आई है. पुलिस घटना की जांच में जुटी है.
इस हादसे ने एक बार फिर मालवाहक वाहनों में क्षमता से ज्यादा ओगों को बैठाकर सफर करने के खतरों को उजागर किया है. पिकअप जैसे मालवाहक वाहनों में यात्रियों को ले जाना उनकी सुरक्षा के लिहाज से जोखिम भरा हो सकता है. वाहन चालकों और यात्रियों को यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षा को प्राथमिकता देने की जरूरत है. ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



