जमीन विवाद में मर्डर, 1 नाबालिग समेत 7 आरोपी गिरफ्तार, 5 फरार आरोपियों की तलाश जारी, 72 घंटे में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
Murder over land dispute: 7 accused, including 1 minor, arrested; search continues for 5 absconding accused; police achieve major success in 72 hours
मुंगेली/लालपुर : मुंगेली जिला में थाना लालपुर क्षेत्र के ग्राम बांधा में जमीन संबंधी विवाद को लेकर हुई हत्या के मामले में मुंगेली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 72 घंटे के भीतर 6 आरोपियों और 1 नाबालिग को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है, जबकि बाकी 5 फरार आरोपियों की तलाश जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी सुखदेव कश्यप उम्र 36 साल निवासी ग्राम बांधा ने 9 जनवरी 2026 को थाना लालपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पिता रामकुमार कश्यप उम्र 62 साल के नाम पर 6.70 एकड़ पैतृक जमीन है. जिस पर वे पिछले 30 साल से खेती कर रहे थे. इसी जमीन को लेकर चचेरे भाई के बेटे अयोध्या कश्यप द्वारा लगातार हिस्सेदारी की मांग की जा रही थी. मामला अदालत में विचाराधीन था. जहां 30 दिसंबर 2025 को 3.35-3.35 एकड़ जमीन के बंटवारे का आदेश हुआ था. लेकिन कब्जा आदेश जारी नहीं हुआ था.
9 जनवरी की सुबह खेत में अरहर की फसल काटने को लेकर विवाद हुआ. जिसके बाद आरोपियों ने एक राय होकर रामकुमार कश्यप पर लाठी-डंडा और सब्बल से जानलेवा हमला किया. गंभीर रुप से घायल रामकुमार कश्यप को ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचल दिया गया. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. आरोपियों ने लक्ष्मीनारायण कश्यप पर भी कत्ल के इरादे से हमला किया. जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया.
इस मामले में थाना लालपुर में अपराध क्रमांक 03/26 धारा 103(1), 109(1), 191(1), 191(2), 191(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा विशेष टीम गठित की गई. उप पुलिस अधीक्षक हरविन्दर सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच, फॉरेंसिक सबूत इकठ्ठा, गवाहों के बयान, साइबर सेल और मुखबिर तंत्र की मदद से फरार आरोपियों की तलाश की. और सभी 7 आरोपियों को हिरासत में लिया गया.
पूछताछ में आरोपियों ने जमीन विवाद को लेकर कत्ल करना कबूल किया. जिसके बाद कत्ल में इस्तेमाल लाठी-डंडा बरामद किया गया. सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है. नाबालिग बालक को किशोर न्याय अधिनियम के तहत प्रक्रिया पूरी कर अदालत में पेश किया गया. आरोपी कुंज बिहारी की भूमिका की जांच सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की जा रही है. जबकि बाकी 5 फरार आरोपियों की तलाश जारी है.
इस कार्रवाई में सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक प्रसाद सिन्हा, थाना प्रभारी लालपुर उपनिरीक्षक अमित गुप्ता सहित पुलिस टीम के कई अधिकारियों व कर्मचारियों की अहम भूमिका रही.
आरोपी
रामफल कश्यप पिता परदेशी कश्यप उम्र 35 साल
धनराज कश्यप पिता रामावता कश्यप उम्र 21 साल
राजू कश्यप पिता अशोक कश्यप उम्र 23 साल
डोमन निषाद पिता सुखउ राम निषाद उम्र 38 साल
नंदकुमार कश्यप पिता स्वसुखे राम कश्यप उम्र 56 साल
सुरेश चन्द्राकर चन्द्राकर पिता छैल चन्द्राकर उम्र 27 साल
एक नाबालिग
सभी निवासी ग्राम बांधा जिला मुंगेली छ.ग.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
पूरा मामला
9 जनवरी सुबह करीब 9 बजे सुखदेव कश्यप (मृतक का लड़का) अपनी पत्नी मंजु के साथ गर्मी धान का थरहा देने अपने खेत गए तो देखा कि हमारे स्वामित्व के खेत मे लाल रंग का ट्राली और ट्रेक्टर इंजन खडा था. और सुखदेव कश्यप के खेत के मेड़ में लगे अरहर को 01. अयोध्या 02. अंकित 03. अन्नु 04. रामफल 05. कुंज बिहारी 06. नंद कुमार लोग हसिया से काट रहे थे. और 01 संतोष कश्यप 02. धनराज कश्यप 03. राजू कश्यप 04. डोमन निषाद 05. राधेश्याम कश्यप 06. सुरेश कश्यप लोग कटे हुए अरहर को ट्रेक्टर ट्राली में डाल रहे थे.
तब पास जाकर अयोध्या कश्यप और सभी लोगो को अभी कब्जा आदेश नही आया है क्यों काट रहे हो तो उनके द्वारा गंदी-गंदी गाली-गलौज कर जो करना कर लो अरहर का काट कर ले जाने की बात बोले. फिर सुखदेव कश्यप की पत्नी मंजु के द्वारा परिवार के हमारे लोगों को आने दो फिर अरहर को काट लेना बोलने पर अरहर फसल को काटना बंद कर दिया.
फिर उसी समय सूचक सुखदेव कश्यप के परिवार पिताजी रामकुमार और बुआ हरा बाई, रामसेवक, रामनाथ, मेखराम लोग मौके पर आए तो रामकुमार कश्यप (सुखदेव कश्यप के पिता) को देखते हुए 01. अयोध्या प्रसाद कुर्मी 02. अन्नू कुर्मी 03. अंकित कुर्मी 04. रामफल कुर्मी 05. कुंजबिहारी कश्यप 06. संतोष कश्यप 07. नंद कुमार कश्यप 08. धनराज कश्यप 09. राजू कश्यप 10. डोमन निषाद 11. राधेश्याम कश्यप 12. सुरेश कश्यप लोग गाली-गलौच करते हुए रामकुमार आ गया.
अरहर के जगह में अब रामकुमार को ही काटेगें कहकर आक्रोशित होकर सभी लोग एक राय होकर हत्या करने की नियत से रामकुमार कश्यप को लाठी डण्डा से और सब्बल के बेठ से मारपीट करते हुए जानलेवा हमला करके कत्ल कर दिया. उसके बाद सभी लोग ट्रेक्टर में बैठ कर रामकुमार कश्यप के लाश के उपर ट्रेक्टर ट्राली के पिछले पहिये को चढाते हुए बस्ती तरफ चले गए. उसके बाद गांव मे भी लक्ष्मीनारायण कश्यप (सुखदेव कश्यप के चचेरा भाई) को भी उक्त लोगों के द्वारा एक राय होकर हत्या करने की नियत से लाठी डण्डा और सब्बल से जानलेवा हमला कर सिर में गंभीर चोट पहुचाए. फिर घटना करने के बाद गांव के सरपंच रामगुलाम के घर के पास जाकर ट्रेक्टर को खड़े कर भाग गए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



