बैंक के कर्ज से परेशान युवा व्यवसायी ने की खुदकुशी, दुकान में फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, बाजार में मचा हडकंप, जांच में जुटी पुलिस
A young businessman troubled by bank loan committed suicide, his body was found hanging from a noose in the shop, there was a stir in the market, police started investigation
बिलासपुर/रतनपुर : बैंक के कर्ज से परेशान रतनपुर क्षेत्र के ग्राम लखराम में रहने वाले दीपक कुंभकार ने दुकान में फांसी लगा ली. इसकी जानकारी लगते ही बाजार में हड़कंप मच गया. लोगों की भीड़ दुकान के सामने जुटने लगी. इधर पुलिस की टीम ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक रतनपुर क्षेत्र के ग्राम लखराम निवासी दीपक कुंभकार एक व्यवसायी था और गांव के बाजार चौक के पास उसकी जूते-चप्पल की दुकान थी. रविवार की सुबह वह अपनी दुकान पर आया और सफाई करने के बाद आसपास के व्यवसायियों से मिला. इसके कुछ देर बाद, उसकी लाश दुकान में फांसी के फंदे पर लटकती मिली. घटना की जानकारी मिलते ही वहां भीड़ जमा हो गई और पुलिस को घटना की खबर दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरु की.
शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि युवक ने दो प्राइवेट बैंक से लोन लिया था. कुछ महीनों से वह लोन की किस्त बड़ी मुश्किल से जमा कर पा रहा था. इसकी वजह से पति दीपक कुंभकार और पत्नी राधा परेशान रहते थे. इसकी जानकारी उन्होंने परिचित को भी दी थी. पुलिस ने बताया कि दीपक रविवार सुबह दुकान आए. सफाई के बाद वे आस-पास के व्यवसायी से भी मिले.
इसके कुछ देर बाद दुकान में ही उनकी लाश फांसी के फंदे पर लटकती मिली. इसकी जानकारी लगते ही आस-पास के व्यवसाइयों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद दुकान का शटर बाहर से बंद कर दिया गया. कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने शटर उठाकर व्यवसायी के शव को कब्जे में ले लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



