बरसा कुदरत का कहर, आंधी-बारिश के बाद मेढ़ में गिरी आकाशीय बिजली, बकरा भात कार्यक्रम से लौट रहे 2 लोगों की दर्दनाक मौत, तीन की हालत नाजुक
Nature's fury rained down, lightning struck the ridge after the storm and rain, two people returning from Bakra Bhaat program died tragically, three are in critical condition
कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई. वहीं इस घटना में 3 अन्य लोग घायल हो गए. क्षेत्र के लोगों में इस हादसे के बाद भय और चिंता का माहौल है. यह मामला बांगो थाना क्षेत्र के कोसगाई ग्राम का है.
छत्तीसगढ़ में बीते दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. बीते दिनों से कुछ जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हो रही है. वहीं आकशीय बिजली गिरने से लगातार हादसे की खबरें सामने आ रही हैं. इस बीच कोरबा से भी एक दर्दनाक हादसे की खबर निकलकर सामने आई है. जहां आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत की हो गई. हादसे में तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बताया जा रहा सभी बकरा भात कार्यक्रम में शामिल होने गए थे. लौटते वक्त यह हादसा हुआ. चश्मदीदों ने बताया कि कार्यक्रम खत्म होने के बाद अचानक तेज आंधी-तूफान और बारिश शुरु हो गई. तूफान और बिजली चमकने के दौरान सभी लोग गाड़ियों की तरफ भाग रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हुआ.
फूल सिंह यादव ने बताया कि मौसम साफ था. बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनगुड़ा निवासी यादव परिवार के 40-50 लोग बकरा भात कार्यक्रम का आयोजन कोसगाई माता मंदिर में आयोजित किया गया था. जहां कार्यक्रम खत्म होने के बाद सभी अपने-अपने घर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान खाना खाने के बाद सभी वापस लौट रहे थे और गाड़ी के पास वापस जा ही रहे थे कि अचानक दोपहर में तेज आंधी तूफान और बारिश होने लगी. बारिश से बचने के लिए परिवार के सदस्य एक पेड़ के नीचे शरण लेने लगे. उसी पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई.
इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई. मृतकों में नंदलाल यादव उम्र 35 साल और शिव कुमार उम्र 27 साल की मौत हुई है. जिसमें से शिव कुमार कोरिया घाट अजगरबहार का रहने वाला था. वही दूसरा मृतक नंद लाल सोनगुड़ा निवासी था.
हादसे में घायल तीन अन्य व्यक्तियों को नाजुक हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची.
पुलिस अधीक्षक ने बारिश और आंधी के दौरान लोगों को ऊंचे पेड़ों और खुले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है. कोरबा के एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



