बिलासपुर रेलवे स्टेशन से आरपीएफ की टीम ने पकड़ा स्पाइडर मैन, Spider Man से पुलिस ने की पूछताछ, जानिए पूरी कहानी
RPF team caught Spider Man from Bilaspur Railway Station Police interrogated Spider Man know the whole story
बिलासपुर : बिलासपुर रेलवे स्टेशन से आरपीएफ की टीम ने एक स्पाइडर-मैन को पकड़ा. हालांकि आरपीएफ की टीम ने स्पाइडर-मैन को रेलवे क्षेत्र के आसपास नहीं भटकने की हिदायत देते हुए छोड़ भी दिया.
स्पाइडर-मैन के गिरफ्तार होने की बात भले ही सभी को विचित्र और अजीब लगे लेकिन सच्चाई यही है कि गुरुवार की दोपहर आरपीएफ ने बिलासपुर जोनल स्टेशन से एक स्पाइडर-मैन को पकड़ा. पूछताछ के लिए स्पाइडर-मैन को आरपीएफ पोस्ट लाया गया. जहां पता चला कि स्पाइडर-मैन शहर का ही रहने वाला एक यूट्यूबर है.
जो स्पाइडर मैन का ड्रेस पहनकर वीडियो बनाने के लिए स्टेशन परिसर पहुंचा था. हालांकि युवक के शहर के ही यूटुबर होने की वजह से आरपीएफ ने उससे पूछताछ कर छोड़ दिया.
ग़ौरतलब है कि इन दिनों सोशल मीडिया के पीछे हर वर्ग के लोग भाग रहे हैं. जिनमे ब्लॉगर और युट्यूबर बनने का जुनून सवार है. जो सब्सक्राइबर और फॉलोअर बढ़ाने के चक्कर में अपनी जान तक की बाजी लगा दे रहे हैं. वही ऐसे ही कई मामले सामने आ चुके हैं. जिसमे ब्लॉगर और युट्यूबर को जज्बाती होकर जुनून दिखाना महंगा भी पड़ चूका है. कई तो पब्लिक से पीट चुके है. वहीं कइयों की इसी चक्कर में जान भी जा चुकी है. इसके बावजूद ये सोशल मीडिया में फेमस होने का भूत उतरने के बदले और सिर चढ़ रहा है. बहरहाल हम तो इतना ही कहेंगे सोशल मीडिया के चक्कर में कोई ऐसा काम न करें जिससे आपको और दूसरों को कोई नुकसान हो या आप कानून के नजरो में गुनहगार बनो.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



