राजिम विधायक रोहित साहू के जन्मदिवस पर सिन्हा समाज भवन में टीना शेड निर्माण हेतु भूमि पूजन, पितईबंद में वृक्षारोपण एवं हर्षोल्लास कार्यक्रम सम्पन्न

On the occasion of Rajim MLA Rohit Sahu's birthday, a groundbreaking ceremony for the construction of a tin-shed structure at the Sinha Samaj Bhavan, a tree plantation drive in Pitaiband, and celebratory events were successfully held.

राजिम विधायक रोहित साहू के जन्मदिवस पर सिन्हा समाज भवन में टीना शेड निर्माण हेतु भूमि पूजन, पितईबंद में वृक्षारोपण एवं हर्षोल्लास कार्यक्रम सम्पन्न

सिन्हा समाज भवन में टीना शेड निर्माण हेतु भूमि पूजन
गरियाबंद/छुरा : राजिम क्षेत्र के विधायक रोहित साहू के जन्मदिवस के अवसर पर छुरा नगर स्थित सिन्हा समाज भवन में समाज के लिए प्रस्तावित टीना शेड निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ. कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, समाज के पदाधिकारियों एवं समाजजनों की उपस्थिति रही.
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन देव की पूजा-अर्चना से की गई. इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के बीच टीना शेड निर्माण के लिए भूमि पूजन सम्पन्न हुआ. उपस्थित लोगों ने इस निर्माण कार्य को समाज के लिए उपयोगी बताते हुए इसे सामाजिक गतिविधियों के विस्तार में महत्वपूर्ण कदम बताया.
भूमि पूजन के उपरांत सिन्हा समाज भवन परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया. अतिथियों एवं समाज के पदाधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न पौधों का रोपण किया और उनके संरक्षण का संकल्प लिया.
कार्यक्रम में प्रमुख रुप से छुरा भाजपा मंडल अध्यक्ष खोमन चन्द्राकर, खरखरा पंचायत की सरपंच लता ध्रुव, उपसरपंच खीरमणि हरपाल, सिन्हा समाज परिक्षेत्र छुरा के अध्यक्ष शिवलाल सिन्हा, कोषाध्यक्ष हरिराम सिन्हा, सचिव प्रकाश सिन्हा, संरक्षक रमेश सिन्हा, पूर्व सचिव हेमंत सिन्हा, मोहेन्द्र सिन्हा, बालचंद सिन्हा, कुलेश्वर सिन्हा, रितेंद्र सिन्हा, बेदलाल सिन्हा सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य एवं मातृशक्ति मौजूद रहे.
समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें समाज के विकास एवं संगठन की मजबूती पर भी चर्चा की गई. समाजजनों ने विधायक रोहित साहू को जन्मदिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t

पितईबंद में वृक्षारोपण एवं हर्षोल्लास कार्यक्रम सम्पन्न
गरियाबंद/राजिम : राजिम विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय एवं जनप्रिय विधायक रोहित साहू के जन्मदिवस के मौके पर ग्राम पंचायत पितईबंद में हर्षोल्लास एवं उत्साह का वातावरण देखने को मिला. इस मौके पर ग्राम पंचायत पितईबंद की सरपंच श्रीमती गोदावरी सहदेव बंजारे के कुशल नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया.
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने विधायक रोहित साहू के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर जनसेवा के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं. उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सरपंच श्रीमती गोदावरी बंजारे ने कहा कि विधायक साहू क्षेत्र के विकास के लिए लगातार सक्रिय रहते हुए जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दे रहे हैं. जो सराहनीय है.
इस मौके पर उपस्थित उपसरपंच, पंचगण एवं ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया. कार्यक्रम के अंत में सभी मौजूद लोगों के बीच मिठाई वितरित कर खुशी का इजहार किया गया. सम्पूर्ण कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ.
अवसर पर ग्राम पंचायत पितईबंद में वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल सरपंच श्रीमती गोदावरी बंजारे, सचिव ओमप्रकाश डेहरिया, शिक्षक संतोष कुमार साहू, एवं पंचगण टूकेश नगारची, जगदीश यादव, भूलूराम बघेल, श्रीमती प्रभा बंजारे, अनुसूचियां बयां, रुचि यदु, लक्ष्मी निषाद, बसंती ध्रुव, व भाजपा कार्यकर्ता ओमकार यदु, रामआसरा कुर्रे, पुनारद बंजारे, ग्रामीणजन भागवत यदु(ग्राम विकास समिति अध्यक्ष), तुलसी यदु, चोवा राम बंजारे (सेवानिवृत्त शिक्षक), परस बयां, सरपंच प्रतिनिधि सहदेव बंजारे मेंघु देवांगन, अजय सेन, जग्गु निषाद, अनिल सेन सभी लोग मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t