गरीबों के निवाले पर डाका, PDS खाद्यान्न गड़बड़ी मामले में पुलिस को मिली कामयाबी, फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया सलाखों के पीछे
Plundering the poor's food: Police achieve breakthrough in PDS food grain irregularity case; absconding accused arrested and sent to judicial custody.
रायगढ़ : रायगढ़ जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के खाद्यान्न में गड़बड़ी और शासकीय खाद्यान्न के गबन के मामलों में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम ससकोबा और गनपतपुर स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकानों में खाद्य विभाग की जांच के दौरान बड़ी तादाद में चावल, शक्कर और नमक की कमी सामने आने पर चौकी रैरूमाखुर्द (थाना धरमजयगढ़) में दोनों मामलों में जुर्म दर्ज किए गए हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक धरमजयगढ़ तहसील के ससकोबा की उचित मूल्य दुकान क्रमांक 412009078 की 3 सितंबर 2026 को खाद्य विभाग की जांच में 499.65 क्विंटल चावल, 5.37 क्विंटल शक्कर और 8.03 क्विंटल नमक, कुल करीब ₹12,89,375 का खाद्यान्न कम पाया गया था. जांच में अगस्त महीने में हितग्राहियों से ई-पॉस मशीन पर फिंगर लगवाने के बाद भी राशन वितरण नहीं किए जाने की बात सामने आई. मामले में सरोज स्व सहायता समूह की अध्यक्ष उमाबाई राठिया, सचिव माधुरी बाई राठिया और विक्रेता बिहारी राठिया के खिलाफ अपराध क्रमांक 288/2026 धारा 3, 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत जुर्म दर्ज किया गया. जिसमें 12 सितंबर 2026 को उमाबाई राठिया और माधुरी बाई राठिया को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा जा चुका है. विक्रेता बिहारी राठिया फरार था.
चौकी प्रभारी रैरूमाखुर्द उप निरीक्षक इगेश्वर यादव द्वारा फरार आरोपी ससकोबा उचित मूल्य दुकान के विक्रेता बिहारी राठिया की गिरफ्तारी के लिए मुखबीर लगा रखे थे. मंगलवार 22 सितंबर को आरोपी को धरमजयगढ़ से बस बैठकर अपने गांव आने की खबर मिली. जिसे गांधी प्रतिमा चौक रैरूमाखुर्द के पास पकड़ा गया. जिसने ससकोबा उचित मूल्य दुकान में फरवरी से अगस्त 2026 तक चावल, शक्कर और नमक वितरण में गडबड़ी की बात कबूल किया. आरोपी के कब्जे 4 नग रजिस्टर को जप्त किया गया है. आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.
आरोपी
बिहारी राठिया पिता बृक्ष सिंह राठिया उम्र 32 साल निवासी ससकोबा जूनापारा चौकी रैरूमाखुर्द थाना धरमजयगढ़
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



