तोमर बंधुओं की हवेली पर पुलिस का छापा, रोहित हिस्ट्रीशीटर के घर से महंगी कार, पिस्टल, कारतूस और कैश बरामद, आरोपी फरार

Police raid on Tomar brothers' mansion, expensive car, pistol, cartridges and cash recovered from Rohit history-sheeter's house, accused absconding

तोमर बंधुओं की हवेली पर पुलिस का छापा, रोहित हिस्ट्रीशीटर के घर से महंगी कार, पिस्टल, कारतूस और कैश बरामद, आरोपी फरार

रायपुर : राजधानी में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रूबी तोमर और रोहित तोमर पर पुलिस का शिकंजा कस गया है. सूदखोरी और गुंडागर्दी के लिए बदनाम तोमर बंधुओं के भाठागांव स्थित आलीशान मकान पर मंगलवार रात पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर सर्च ऑपरेशन चलाया. कार्रवाई में 37 लाख रुपये नकद, 70 तोला सोना, अवैध हथियार, कारतूस, कई लग्जरी गाड़ियां और बेहिसाब प्रॉपर्टी दस्तावेज बरामद हुए.
तोमर बंधुओं की कोठीनुमा हवेली में रातभर चला सर्च अभियान बुधवार सुबह तक जारी रहा. पुलिस की अलग-अलग टीमों ने रोटेशन में कार्रवाई की. सैकड़ों दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज और अवैध सामानों को जब्त किया गया. हवेली की तलाशी में दर्जनों पुलिसकर्मियों को करीब 14 घंटे लगे.
इस कार्रवाई के बीच रुबी उर्फ वीरेंद्र तोमर ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर पुलिस पर महिलाओं के साथ बदसलूकी का आरोप लगाया. लेकिन पुलिस ने पहले ही महिला स्टाफ को साथ रखा था. अफसरों ने वीरेंद्र की इस “सामाजिक छवि बनाने” की कोशिश को दांव मानते हुए खारिज कर दिया है.
इस कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपी फरार हो गए. पुलिस ने उनके मोबाइल फोन को सर्विलांस पर डाल दिया है. साथ ही उनके सहयोगियों और संपर्कों की भी जांच शुरु हो चुकी है. बुधवार शाम तक पुलिस और बड़े खुलासे कर सकती है.
रायपुर पुलिस ने इस कार्रवाई को शहर के संगठित आपराधिक नेटवर्क पर बड़ी चोट बताया है. अफसरों के मुताबिक तोमर बंधु सालों से अवैध वसूली और सूदखोरी से काली कमाई कर रहे थे. अब उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

हाल ही में रोहित तोमर ने तेलीबांधा क्षेत्र में LOD क्लब में एक व्यापारी को अपने बॉडीगार्ड के साथ मिलकर जमकर पिटा था। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत तेलीबांधा थाने में की थी. पीड़ित व्यापारी की शिकायत के बाद से ही पुलिस हिस्ट्रीशीटर बदमाश रोहित तोमर की तालश में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही रोहित फरार है.
वहीं पुलिस की टीम ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश रोहित तोमर की तलाश में मंगलवार को उसके भाठागांव स्थित घर पर दबिश दी थी. कोर्ट से सर्च वारंट लेकर मंगलवार देर शाम ASP,DSP TI समेत बड़ी तादाद में महिला/पुरुष बल रोहित तोमर के घर पहुंचे थे और छापेमार कार्रवाई शुरू की थी. 10 घंटे से ज्यादा चली पुलिस की सर्च कार्यवाही में अवैध हथियार,नगदी और सोना, लैपटॉप, महंगी गाड़ियां समेत जमीनों के दस्तावेज जब्त किए गए हैं. रोहित तोमर और वीरेंद्र तोमर के ऊपर 10 से ज्यादा संगीन मामले दर्ज है. फ़िलहाल पुलिस की टीम फरार आरोपी रोहित तोमर की तलाश में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB