22 फरवरी को मुंबई से रायपुर आएंगी पोर्न स्टार एक्ट्रेस!, सनी लियोनी की नंगी पार्टी का बजरंग दल समेत कई संगठन ने किया विरोध
Porn star actress Sunny Leone will travel to Raipur from Mumbai on February 22nd! Several organizations, including the Bajrang Dal, protested against Sunny Leone's nude party.
रायपुर : राजधानी रायपुर में अभिनेत्री सनी लियोनी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने विरोध शुरु कर दिया है. सोशल मीडिया के जरिए इस आयोजन के खिलाफ सक्रियता दिखाते हुए आयोजकों को चेतावनी जारी की है. यह विवाद 22 फरवरी को नवा रायपुर में आयोजित होने जा रही नाईट डीजे पार्टी को लेकर पैदा हुआ है. जिसमें सनी लियोनी कार्यक्रम में शामिल होंगी और डांस प्रस्तुति देंगी. 22 फरवरी को रायपुर में सनी लियोनी का एक कार्यक्रम आयोजित होना प्रस्तावित है. जिसे लेकर अब विवाद गहराता नजर आ रहा है.
सोशल मीडिया पर कार्यक्रम के आयोजकों को चेतावनी देते हुए लिखा कि रायपुर में अश्लील फिल्म अभिनेत्री सनी लियोनी को बुलाने वालों कान खोलकर सुन लो… राम जी के ननिहाल छत्तीसगढ़ में किसी भी तरह की अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.’ ऐसे कार्यक्रम भारतीय संस्कृति और सामाजिक मूल्यों के खिलाफ हैं और इसका विरोध किया जाएगा. इससे पहले भी सोशल मीडिया पर इस कार्यक्रम को लेकर वीडियो और पोस्ट तेजी से वायरल हो रहे हैं. कार्यक्रम के आयोजन और सनी लियोनी के आने की खबरें ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में चर्चा का विषय बन गई हैं. सनी लियोनी ने खुद इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी साझा की है और इसकी पुष्टि की है. जिसके बाद विवाद और बढ़ गया है.
इससे पहले छत्तीसगढ़ के गांव-देहातों में बार-बालाओं के अश्लील डांस और आयोजनों के कारण प्रशासन पर सवाल उठ चुके हैं. बीते दिनों ऐसे आयोजनों की वजह से जिला स्तर पर आधिकारिक जांच और कार्रवाई भी की गई थी. सूरजपुर में सरकारी रेस्ट हाउस में भी अश्लील डांस को लेकर हंगामा हुआ था. जिसे लेकर प्रशासन की भूमिका और अनुमति देने वाले अधिकारियों पर सवाल उठे थे. सामाजिक संगठन इस बात को लेकर सतर्क हैं कि ऐसे कार्यक्रम स्थानीय संस्कृति और सामाजिक नैतिकता के लिए चुनौती बन सकते हैं. उनका कहना है कि सार्वजनिक कार्यक्रमों में अश्लील सामग्री और पोर्न स्टार्स को बुलाना समाज में असंतुलन और विवाद पैदा कर सकता है.
उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अश्लीलता या संस्कृति के विरोध में उनका संगठन आगे रहेगा. उन्होंने कहा कि अगर आयोजक स्थानीय प्रशासन से अनुमति लेकर इस तरह का कार्यक्रम कर रहे हैं. तो प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है कि वह सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से कार्यक्रम की समीक्षा करे. अगर आयोजन में किसी तरह की अश्लीलता दिखी तो संगठन कानूनी और सामाजिक माध्यमों से कड़ा विरोध करेगा.
यह कार्यक्रम नवा रायपुर में आयोजित होने वाला है और इसके लिए बड़े पैमाने पर प्रचार-प्रसार किया गया है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और पोस्ट ने जनता और सामाजिक संगठनों की नजर इस इवेंट पर केंद्रित कर दी है.
आयोजकों का कहना है कि यह कार्यक्रम मनोरंजन और डीजे पार्टी है. लेकिन बजरंग दल और अन्य सामाजिक संगठन इसे सांस्कृतिक और नैतिक दृष्टि से अनुचित मान रहे हैं.
विशेषज्ञों का कहना है कि इस मामले में सवाल सिर्फ सनी लियोनी के कार्यक्रम तक सीमित नहीं हैं. यह सामाजिक मूल्य, प्रशासनिक अनुमति प्रक्रिया और सार्वजनिक आयोजनों की जिम्मेदारी पर भी सवाल उठाता है. ऐसे आयोजनों में अनुमति देने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई और समीक्षा की जरुरत होती है.
स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों की सक्रिय प्रतिक्रिया को देखते हुए, प्रशासन को सतर्क रहने और आवश्यक कदम उठाने की जरुरत है. आयोजन स्थल पर सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने की जरुरत होगी. गौरतलब है कि 22 फरवरी को रायपुर में सनी लियोनी का एक कार्यक्रम आयोजित होना प्रस्तावित है. जिसे लेकर अब विवाद गहराता नजर आ रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



