गैस सिलेंडर से भरे पिकअप वाहन ने सड़क पार कर रहे युवक को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, तत्काल मिला मुआवजा

A pickup truck loaded with gas cylinders crushed a young man crossing the road, resulting in his death on the spot. Villagers staged a road blockade and received immediate compensation.

गैस सिलेंडर से भरे पिकअप वाहन ने सड़क पार कर रहे युवक को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, तत्काल मिला मुआवजा

महासमुंद : राष्ट्रीय राजमार्ग 353 पर मंगलवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है. एलपीजी गैस सिलेंडर से भरे एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सड़क पार कर रहे युवक को कुचल दिया. टक्कर इतनी भयानक थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और गुस्साए ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 353 पर चक्काजाम कर दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक  ओंकारबंद निवासी अशोक कुमार विश्वकर्मा उम्र 40 साल जैसे ही सड़क पार कर रहा था. तभी तेज गति से आ रहे पिकअप वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की खबर मिलते ही बड़ी तादाद में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और मुआवजे व दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर बैठ गए. चक्काजाम के चलते राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई.
हालात को संभालने के लिए प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. नायब तहसीलदार द्वारा मृतक के परिजनों को तत्काल सहायता के रूप में 25 हजार रुपये प्रदान किए जाने के बाद ग्रामीणों ने जाम खत्म किया.
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है. और चालक को हिरासत में ले लिया है. खल्लारी थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. इस हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है. वहीं ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार भारी वाहनों पर रोक लगाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB