स्पा सेंटर में कस्टमर्स से सेक्स करने दबाव!, मना करने पर संचालक ने रोकी सैलरी, 22 वर्षीय युवती से छेड़छाड़ और मारपीट, मोबाइल तोड़ा, FIR दर्ज
Pressure on customers to engage in sexual acts at a spa center; manager withheld salary after refusal; 22-year-old woman molested and assaulted, mobile phone smashed; FIR registered.
बिलासपुर : बिलासपुर शहर के 36 सिटी मॉल स्थित एक्वा वेलनेस स्पा सेंटर में काम करने वाली दिल्ली की 22 साल की युवती ने स्पा संचालक और उसके भाई के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए सिविल लाइन थाने में शिकायत की है. युवती की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने स्पा संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
युवती का आरोप है कि स्पा सेंटर में काम करने के दौरान अमन सेन और उसका बड़ा भाई लोकेश सेन द्वारा उस पर ग्राहकों के साथ आपत्तिजनक गतिविधियों में शामिल होने और देह व्यापार करने के लिए दबाव बनाया जाता था. विरोध करने पर उसका वेतन रोक दिया गया. बकाया सैलरी मांगने पहुंचने पर लोकेश सेन ने भाई को बदनाम करने की बात कहते हुए उसके साथ छेड़छाड़ की और मारपीट की गई. युवती ने मोबाइल फोन छीनने और बाद में धमकी देने का आरोप भी लगाया है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
तीन महीने से स्पा में कर रही थी काम
पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक युवती मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली है और वर्तमान में सकरी थाना क्षेत्र में रह रही है. वह करीब तीन महीने से 36 सिटी मॉल स्थित एक्वा वेलनेस स्पा सेंटर में काम कर रही थी. युवती का आरोप है कि इस दौरान स्पा संचालक और उसके बड़े भाई की ओर से उस पर ग्राहकों के साथ गलत गतिविधियों में शामिल होने का दबाव बनाया जाता था.
युवती ने आरोप लगाया कि स्पा संचालक उसके साथ अनुचित व्यवहार करता था. जिसका विरोध करने के बाद उसने नौकरी छोड़ने की बात कही. इसके बाद उसका वेतन रोक दिए जाने का आरोप है.
बकाया सैलरी मांगने पहुंची तो बढ़ा विवाद
युवती के मुताबिक 22 अगस्त को वह अपनी बकाया सैलरी लेने के लिए स्पा सेंटर पहुंची थी. उसका आरोप है कि इस दौरान संचालक अमन सेन ने उसके साथ फिर बदसलूकी की. इसके बाद 25 अगस्त की शाम करीब सात बजे वह दोबारा स्पा सेंटर पहुंची.
शिकायत के मुताबिक वहां स्पा संचालक का भाई भी मौजूद था. युवती का आरोप है कि उसने अपने भाई को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए उसके साथ छेड़छाड़ की. विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया.
घटना का वीडियो बनाने की कोशिश, मोबाइल छीनने का आरोप..
युवती ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान उसने घटनाक्रम का वीडियो बनाने की कोशिश की. इसी दौरान उसका मोबाइल फोन कथित तौर पर छीन लिया गया. शिकायत के मुताबिक विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई. युवती ने अपने दाएं हाथ को मरोड़ने और हाथ-कंधे में चोट लगने का भी आरोप लगाया है.
घटना के बाद युवती ने पुलिस से शिकायत कर पूरे मामले की जानकारी दी. उसने स्पा सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से छेड़छाड़ या उसे डिलीट किए जाने का भी आरोप लगाया है. हालांकि, सीसीटीवी फुटेज वास्तव में डिलीट की गई है या नहीं और अगर की गई है तो इसके पीछे क्या वजह है. यह पुलिस जांच के बाद ही साफ होगा.
पुलिस के पास जाने पर धमकी देने का भी आरोप..
युवती ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि घटना के बाद उसे अपनी पहुंच और रसूख का डर दिखाकर दबाव में लेने की कोशिश की गई. उसका दावा है कि बाद में अमन सेन ने फोन कर गाली-गलौज की और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी.
आरोपों की जांच में जुटी पुलिस..
शिकायत सामने आने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस युवती द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि के लिए संबंधित लोगों से पूछताछ कर सकती है. घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल से संबंधित तकनीकी जानकारी और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों को भी जांच का हिस्सा बनाया जा सकता है.
फिलहाल मामले में सामने आए देह व्यापार के लिए दबाव बनाने, छेड़छाड़, मारपीट, मोबाइल छीनने, धमकी देने और सीसीटीवी फुटेज से जुड़े आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि शिकायत में लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है और मामले में आगे कौन-कौन सी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
स्पा संचालक भाइयों ने पूर्व ASP पर लगाया था अवैध वसूली का आरोप
आरोपी स्पा सेंटर संचालक अमन सेन ने पूर्व एडिशनल एसपी शहर राजेंद्र जायसवाल पर काम करने के एवज में पैसा मांगने का आरोप लगाया था. उसने एसपी कार्यालय में अपना और एएसपी के बीच कुछ बातचीत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था. डिप्टी सीएम विजय शर्मा के निर्देश पर ASP को सस्पेंड कर विभागीय जांच का आदेश दिया गया था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



