छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा, NH-30 पर BJP विधायक के काफिले की 3 कारें आपस में टकराईं, MLA सुरक्षित, हादसे में कार्यकर्ता घायल
Road accident in Chhattisgarh, 3 cars of BJP MLA's convoy collided on NH-30, MLA safe, worker injured in the accident
कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव के फरसगांव थाना क्षेत्र में चित्रकोट विधायक विनायक गोयल और पूर्व विधायक बेदू कश्यप के काफिले की तीन गाड़ियां आपस में टकरा गई. भारी बारिश और गाड़ियों की तेज रफ़्तार की वजह से सड़क पर जलभराव के कारण यह हादसा हुआ. अच्छी बात यह रही कि विधायक और पूर्व विधायक पूरी तरह सुरक्षित हैं. हालांकि इस हादसे में एक कार्यकर्ता को मामूली चोटें आई. विधायक खुद उसे फरसगांव अस्पताल ले गए और डॉक्टरों को उचित इलाज के निर्देश दिए. पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है.
NH-30 पर फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत पाटला ढाबा के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई. जब चित्रकोट विधायक विनायक गोयल और पूर्व विधायक बेदू कश्यप के काफिले में शामिल तीन गाड़ियां आपस में टकरा गई. हादसे का कारण सड़क पर हुआ जलभराव और बारिश के कारण फिसलन बताया गया. दोनों नेता पूरी तरह सुरक्षित हैं. कार में सवार कार्यकर्ता दयाराम सेठिया को मामूली चोटें आईं. जिन्हें विधायक ने अस्पताल पहुंचाया और डॉक्टरों को उचित उपचार के निर्देश दिए. गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया.
बताया जा रहा है कि हादसा बारिश के कारण हुआ. क्योंकि भारी बारिश के कारण सड़क पर पानी भर गया था और काफिले की तीनों गाड़ियां तेज़ रफ़्तार में आपस में टकरा गईं. कार में चित्रकूट विधायक विनायक गोयल और पूर्व विधायक बेदू कश्यप सवार थे. हालांकि सभी स्वस्थ हैं. जबकि कार में बैठे एक कार्यकर्ता दयाराम सेठिया को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है. पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



