सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई स्कूटी, गणेश उत्सव में गाना की रिहर्सल के लिए जा रहे 2 दोस्तों की दर्दनाक मौत, ड्राइवर की तलाश जारी
Scooty collided with a truck parked on the roadside, two friends going for song rehearsal in Ganesh Utsav died tragically, search for the driver continues
जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले में सड़क हादसों का दौर जारी हैं. ग्राम कुटरा नवा तालाब के पास सड़क के किनारे खड़े ट्रक से तेज रफ्तार स्कूटी पीछे जा टकराई. हादसे में दो युवकों की मौत हुई है. हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला. ट्रक की चक्को की हवा निकाल दी. घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कुटरा की है.
मिली जानकारी मुताबिक सुमित कश्यप उम्र 18 साल अपने मामा के गांव कुटरा में ही रहता था. वह अपने दोस्त प्रहलाद कश्यप उम्र 19 साल के साथ गुरुवार की रात 10 से 10.30 बजे के बीच स्कूटी से जा रहा था. गणेश उत्सव में गाना गाने की रिहर्सल को लेकर दोनों अपने अन्य साथियों को लेने जाने को निकले थे.
इस दौरान उनकी स्कूटी सड़क के किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा टकराई. हादसे में दोनों युवकों को गंभीर चोट आई. जिसके बाद उन्हें डायल 112 की मदद से जिला अस्पताल जांजगीर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टर ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
वही हादसे के बाद सुबह से ही ग्रामीणों में भरी नाराजगी है. दोनों की मौत होने पर गांव में शोक की लहर है. सड़क के किनारे खड़े ट्रक के चक्कों की हवा को ग्रामीणों ने निकाल दिया है और ट्रक को ले जाने नहीं दे रहे हैं. पुलिस टीम मौके पर पहुंची. और लोगों को समाझाने के बाद फिर से आवागमन शुरु हुआ.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



