दर्दनाक हादसा, खेलते-खेलते डेढ़ साल का मासूम बच्चा आया क्रेन के पहियों के नीचे, कुचलकर हुई मौत, परिवार में पसरा मातम, आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार

Painful accident, while playing, an innocent one and a half year old child came under the wheels of a crane, was crushed to death, the family mourned, the accused driver arrested

दर्दनाक हादसा, खेलते-खेलते डेढ़ साल का मासूम बच्चा आया क्रेन के पहियों के नीचे, कुचलकर हुई मौत, परिवार में पसरा मातम, आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार

बिलासपुर : बिलासपुर से एक दुखद और दर्दनाक घटना सामने आई है. शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में डेढ़ साल के मासूम की मौत हो गई. जो खेलते-खेलते क्रेन के पास पहुंच गया, वही ड्राइवर ने पीछे देखे बिना क्रेन को बैक कर दिया. जिससे मासूम पहियों के नीचे कुचल गया और उसकी मौके पर मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दयालबंद में केसरी पाइप फैक्ट्री के पास मजदूर अपने परिवार के साथ रहते हैं. परिसर में ही पाइप बनाने का काम भी चलता है. बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह करीब 11 बजे मजदूर संजय कुमार का डेढ़ साल का बेटा वैभव अंदर खेल रहा था. वह खेलते-खेलते परिसर में रखे क्रेन के पास पहुंच गया. इस दौरान वहां काम भी चल रहा था.
तभी क्रेन पर बैठे ड्राइवर ने उसे पीछे करने लगा. वह पीछे खेल रहे बच्चे को नहीं देख पाया. बिना पीछे देखे उसने क्रेन को बैक करने लगा. जिससे मासूम बच्चा पहिए के नीचे आ गया. इस हादसे में उसका सिर कुचल गया. उसकी हालत देखकर परिजन उसे फौरन सिम्स लेकर गए. जहां उसे मृत बता दिया गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और इस मामले की जांच कर रही है.
यह हादसा क्रेन चालक की लापरवाही की वजह से हुआ हादसे की खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने क्रेन चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI