देवभोग में तेज रफ्तार का कहर, बाइक ने साइकिल सवार को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, दूसरा साथी जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहा जंग
Speeding takes a deadly toll in Devbhog; a speeding motorcycle violently struck a cyclist, resulting in one death, while the other victim is battling for his life.
गरियाबंद/देवभोग: गरियाबंद जिला में बुधवार की सुबह करीब 11:39 बजे सरदापुर के पास मेन रोड पर अचानक हुए एक सड़क हादसे ने इलाके को झकझोर दिया. देवभोग से करीब 5 किलोमीटर दूर सड़क पर बाइक और साइकिल के बीच ऐसी टक्कर हुई कि कुछ ही पलों में एक परिवार ने अपना सदस्य खो दिया. जबकि दूसरा जिंदगी और मौत के बीच जूझता अस्पताल पहुंचा.
मिली जानकारी के मुताबिक शितलीजोर निवासी पूर्णचंद नागेश बाइक पर अकेले सवार होकर जा रहे थे. सरदापुर के आगे मेन रोड पर उनकी बाइक की साइकिल से टक्कर हो गई. टक्कर के बाद सड़क पर हादसे का मंजर देख आसपास मौजूद लोग घटनास्थल की ओर दौड़े.
हादसे में बाइक चालक पूर्णचंद नागेश गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवभोग पहुंचाने की कोशिश की गई. लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी हालत बेहद नाजुक हो चुकी थी. करीब आधे घंटे बाद अस्पताल लाए जाने पर सीएचसी प्रभारी डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.
इधर, हादसे में मखागुड़ा निवासी साइकिल चालक भी गंभीर रुप से घायल हो गया. उसे फौरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवभोग लाया गया. जहां उसका प्राथमिक उपचार जारी है. उसकी हालत भी ठीक नहीं बताई जा रही है.
कुछ मिनट पहले तक सड़क पर चल रही जिंदगी अचानक हुए इस हादसे के बाद थम सी गई. एक तरफ घायल को बचाने की जद्दोजहद चलती रही. तो दूसरी तरफ बाइक चालक की मौत की खबर ने पूरे घटनाक्रम को मातम में बदल दिया.
फिलहाल हादसा किन हालात में हुआ. इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद हादसे के असल वजह का पता चल सकेगा.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



