बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला लापता, इलाके में मचा हड़कंप, 3 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, अपहरण का केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
Woman goes missing after setting out to drop child at tuition; panic grips the area; no trace found even after three days; police register kidnapping case and launch investigation.
बिलासपुर/सरकंडा : मोपका की शिवम वाटिका कॉलोनी से 2 अक्टूबर की शाम एक महिला रहस्यमय तरीके से लापता हो गई. वह बच्चे को ट्यूशन छोड़ने के लिए घर से निकली थी. लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी. मोबाइल बंद मिलने पर परिजनों ने तलाश शुरू की और सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई.
पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीन दिन बाद भी महिला का कोई सुराग नहीं मिला है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सबूतों के आधार पर उसकी तलाश कर रही है. यह मामला मोपका की शिवम वाटिका कॉलोनी का है. इस मामले के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है.
मोबाइल बंद मिला तो पुलिस में रिपोर्ट की
मामला मोपका की शिवम वाटिका कॉलोनी का है. जानकारी के मुताबिक महिला 2 अक्टूबर की शाम करीब 5 बजे अपने बच्चे को ट्यूशन छोड़ने के लिए घर से निकली थी. इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया और वह वापस घर नहीं पहुंची.
परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की. लेकिन जब कोई जानकारी नहीं मिली तो सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई. पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है.
महिला की तलाश में पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है. इसके अलावा रेलवे स्टेशन और आने-जाने वाले संभावित स्थानों के कैमरों की भी जांच की जा रही है.
महिला को लापता हुए तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है. आखिर महिला घर से निकलने के बाद कहां गई? उसके साथ क्या हुआ? इन सवालों के जवाब तलाशने में पुलिस जुटी है.
पुलिस टीम लगाई गई, शीघ्र ही महिला को ढूंढ लिया जाएगा
एडिशनल एसपी पंकज कुमार पटेल के मुताबिक महिला अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने गई और अपना मोबाइल उसके पास छोड़ दिया. इसके बाद वह ऑटो से चली गई. सरकंडा पुलिस तकनीकी सबूतों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की तलाश कर रही है. जल्द ही उसे ढूंढ लिया जाएगा.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



