सायबर टीप लाईन से मिली शिकायत पर सख्त एक्शन, सोशल मिडिया पर अश्लील फोटो वीडियो अपलोड करने वाला आरोपी प्रदीप गिरफ्तार

Strict action taken on complaint received through Cyber ​​Tip Line, accused Pradeep arrested for uploading obscene photos and videos on social media

सायबर टीप लाईन से मिली शिकायत पर सख्त एक्शन, सोशल मिडिया पर अश्लील फोटो वीडियो अपलोड करने वाला आरोपी प्रदीप गिरफ्तार

कबीरधाम : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह(भापुसे) द्वारा महिला एवं बच्चों की अश्लील फोटो/विडियो प्रसारित करने के बारे में साइबर टीप लाईन पोर्टल में मिली शिकायतों पर जुर्म दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जल्द निराकरण करने निर्देशित किये हैं, इसी कड़ी में थाना सरकण्डा में साइबर टीप लाईन की मिली शिकायत के पर अप.क्र. 332/2025, धारा 67बी आई.टी. एक्ट, 15 पॉक्सो एक्ट दर्ज कर जांच में लिया गया.
इस मामले की जांच दौरान मोबाईल टावर लोकेेशन आई.पी.एड्रेस एवं अन्य तकनीकी सबूतों के आधार पर आरोपी प्रदीप खाण्डे द्वारा अपने मोबाईल से महिला और बच्चों से संबंधित अश्लील फोटो/विडियो अपलोड/प्रसारित करना पाये जाने से आरोपी के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाकर, अति. पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल, सी.एस.पी. सिविल लाईन/सरकण्डा निमितेश सिंह के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी प्रदीप खाण्डे को पकड़ा गया.
जिससे पूछताछ करने पर जुर्म करना कबूल करते हुये घटना में इस्तेमाल मोबाईल पेश किया जिसे जप्त किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है.
आरोपी 
प्रदीप खाण्डे पिता दिलीप खाण्डे उम्र 22 साल निवासी माकरी थाना कुण्डा चौकी दामापुर जिला कबीरधाम (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t