सहायक शिक्षक/ समग्र शिक्षक फेडरेशन ने पदोन्नति प्रक्रिया शुरु करने DEO को ज्ञापन सौंपकर 10 दिन का दिया अल्टीमेटम, धरना-प्रदर्शन की दी चेतावनी

The Assistant Teachers/Composite Teachers Federation submitted a memorandum to the DEO, giving a 10-day ultimatum to initiate the promotion process, and warned of protests.

सहायक शिक्षक/ समग्र शिक्षक फेडरेशन ने पदोन्नति प्रक्रिया शुरु करने DEO को ज्ञापन सौंपकर 10 दिन का दिया अल्टीमेटम, धरना-प्रदर्शन की दी चेतावनी

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही : गौरेला में सहायक शिक्षक/ समग्र शिक्षक फेडरेशन ने प्रांतीय आह्वान पर प्राथमिक शाला प्रधानपाठक पद पर जल्द पदोन्नति के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और 10 दिन का अल्टीमेटम दिया है.
जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार राठौर ने बताया कि जिले में प्राथमिक शाला प्रधानपाठक के पद वर्षों से रिक्त हैं और संगठन दिसम्बर माह से पदोन्नति के लिए 4 बार जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन एवं मौखिक वार्ता कर चुकी है. जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा पदोन्नति प्रक्रिया जल्द शुरु करने का लगातार आश्वासन दिया गया. लेकिन आज तक तक पदोन्नति प्रक्रिया शुरु नहीं की गई,
विभाग द्वारा इस लेटलतीफी से शिक्षकों में भारी असंतोष व्याप्त है. अगर 10 दिनों के भीतर पदोन्नति प्रक्रिया पूरी नहीं की गई तो जिले के सैकड़ों सहायक शिक्षक/ शिक्षक/ प्रधानपाठक कार्यालय घेराव एवं धरना-प्रदर्शन के लिए मजवुर होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी.
इस ज्ञापन सह अल्टीमेटम कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार राठौर, जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ किरण रघुवंशी, जिला महासचिव ओमप्रकाश सोनवानी, ब्लॉक अध्यक्ष पेण्ड्रा कन्हैयालाल सोनवानी, महेंद्र कुमार मिश्रा, सुपेत मरावी, राजेश चौधरी, रामचंद्र राठौर, हेमन्त राठौर, त्रिभुवनदास गोयल, कृपाशंकर परिहार, विशाल सिंह ठाकुर, आशीष शर्मा, अनिल कुमार बघेल सहित अन्य LB संवर्ग शिक्षक मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रान्तीय प्रतिनिधित्व एवं संस्थापक सदस्य रंजीत बनर्जी के नेतृत्व में 9 अप्रैल को कार्यालय संयुक्त संचालक आर.पी.आदित्य से प्रधान पाठक पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया में हो रही अनावश्यक देरी के चलते वरिष्ठता सूची प्रकाशित नही किया गया. इस मुद्दे को जोर-शोर से शिक्षकों ने जे.डी. के सामने रखा गया. सभी बातों में अपनी सहमति दिखाते हुए आदित्य साहब ने हफ्ता भर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया,
फेडरेशन की तरफ से साफ कहा गया कि समय रहते अफ्र कोई कार्रवाई नही किया गया तो आन्दोलन उग्र रूप से किया जाएगा, इस मौके पर जिला अध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय वीरेन्द्र यादव सह मीडिया प्रदेश प्रभारी चंद्र प्रकाश तिवारी प्रदेश प्रवक्ता कार्यकारी अध्यक्ष विकास कायरवार अजीत कुजूर बिल्हा ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर मानिकपुरी कोटा ब्लॉक अध्यक्ष आशुतोष राजपूत ब्लॉक सचिव अनिमेष दिक्षित, गोविंद मानिकपुरी श्रीमती दीप ज्योतिआर देवेन्द्र कुमार साहू जिला उपाध्यक्ष बिलासपुर मौजूद थे, उक्त आशय की जानकारी मीडिया प्रभारी वीरेन्द्र यादव ने दी, अनिल कुमार बघेल सहित अन्य LB संवर्ग शिक्षक मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t