पिकनिक स्पॉट में मिली एक दिन पहले शाम से लापता व्यक्ति की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, परिजनों को संदेह, जांच में जुटी पुलिस

The body of a man missing since the previous evening was found at a picnic spot, causing panic in the area, family members suspecting a crime, and police investigating.

पिकनिक स्पॉट में मिली एक दिन पहले शाम से लापता व्यक्ति की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, परिजनों को संदेह, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा : कोरबा जिले के रजगामार चौकी अंतर्गत डेंगुरनाला पिकनिक स्पॉट से एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. पिकनिक मनाने पहुंचे लोगों ने शव को देखकर तत्काल पुलिस को खबर दी. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है.
वहीं घटना स्थल से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर मृतक की बाइक और कपड़े भी बरामद हुए हैं. फिलहाल मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच की जा रही है.
कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि लाश मिलने की खबर पर पुलिस पहुंची और उसकी पहचान सीएसईबी कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय भोला मांझी के रुप में की गई. जो सीएसईबी कॉलोनी में ठेला चलाता था. मौत कैसे और कब हुई. यह जांच का विषय है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t