दीपावली पर्व के दौरान पटाखे फोड़ने को लेकर विवाद, मचा हड़कंप, चाकूबाजी करने वाले 4 चाकूबाज गिरफ्तार, एक आरोपी फरार, तलाश जारी

A dispute over bursting firecrackers during Diwali caused a stir. Four knife attackers were arrested, one suspect is absconding, and a search is underway.

दीपावली पर्व के दौरान पटाखे फोड़ने को लेकर विवाद, मचा हड़कंप, चाकूबाजी करने वाले 4 चाकूबाज गिरफ्तार, एक आरोपी फरार, तलाश जारी

रायपुर : थाना तेलीबांधा इलाके में पटाखे फोड़ने को लेकर हुए विवाद में चाकूबाजी की वारदात हुई. पुलिस ने चार आरोपियों  को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के खिलाफ धारा 109,3 (5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की है. आरोपी चाकू से प्रार्थी और उसके साथी के शरीर पर वार कर गंभीर चोट पहुंचाकर फरार हो गए थे. इस मामले का मुख्य आरोपी मुकेश निषाद फरार है.
गिरफ्तार आरोपी जयंत निषाद ऊर्फ जयंत उम्र 27 साल साकिन चण्डी चौक फुण्डहर थाना तेलीबांधा जिला रायपुर, करण निषाद ऊर्फ कान्हा उम्र 18 साल निवासी चण्डी चौक कृष्णा मंदिर के पास फुण्डहर थाना तेलीबांधा जिला रायपुर, राकेश निषाद ऊर्फ रॉका उम्र 19 साल निवासी चण्डी चौक फुण्डहर थाना तेलीबांधा जिला रायपुर और भूपेन्द्र कुमार विश्वकर्मा उम्र 20 साल निवासी चण्डी चौक फुण्डहर थाना तेलीबांधा जिला रायपुर है.
प्रार्थी संजू दीढ़ी 19 अक्टूबर को अपने दोस्त मुकेश साहू उर्फ बबलू के साथ शीतला तालाब के पास रात करीबन 8 बजे आगामी दिपावली त्यौहार के मौके पर फटाखा फोड रहे थे. वही पर करण निषाद भी था जो प्रार्थी से तुम लोग दूर मे फटाखा नहीं फोड सकते हो क्या. कहकर प्रार्थी और उसके दोस्त मुकेश साहू को गाली-गलौज करने लगा. वही पर मौजूद प्रार्थी के बड़े भाई अशोक ढीढी एवं उसके चचेरा भाई गोलू करण निषाद को समझाने लगे तभी करण निषाद वहां से यह धमकी देते हुए कि तूम लोगों को बाद में देखता हूं कहकर चला गया.
रात करीब 11:30 बजे प्रार्थी और उसका दोस्त मुकेश साहू गोपाल किराना स्टोर्स के पास खड़े थे और बातचीत कर रहे थे. तभी करण निषाद अपने अन्य साथी मनीष निषाद, जयंत निषाद, राकेश निषाद और अन्य लोगों के साथ आकर तालाब के पास ज्यादा होशियार बन रहे थे. कहते हुए प्रार्थी एवं उसके दोस्त मुकेश साहू को गाली-गलौज करतें हुए इन्हें जिंदा नहीं छोड़ेगे कहते हुए हत्या की नियत से प्रार्थी के सीने में चाकू से वार किया. प्रार्थी के वार से अपना बचाव किया तो चाकू उसके पीठ में लगी तभी बीच-बचाव करने आए प्रार्थी के पीठ में चाकू से वार किया. चाकू की वार से मुकेश साहू के पेट से खून बहने लगा और वह लहूलुहान होकर नीचे गिर गया. तब आसपास के लोग बीच बचाव करने ईकटठा होने पर मनीष निषाद और उसके साथीगण भाग गए। तब प्रार्थी और उसके दोस्त मुकेश साहू को इलाज के लिए वेंकटेश सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल रायपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. प्रार्थी संजु ढीढी को प्राथमिक उपचार के बाद छुटटी दे दिया गया है. और आहत मुकेश साहू का अभी इलाज जारी है. प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया.
आरोपी
जयंत निषाद ऊर्फ जयंत पिता दयाराम निषाद उम्र 27 साल साकिन चण्डी चौक फुण्डहर थाना तेलीबांधा जिला रायपुर छ.ग.
करण निषाद ऊर्फ कान्हा पिता तोरण निषाद उम्र 18 साल साकिन चण्डी चौक कृष्णा मंदिर के पास फुण्डहर थाना तेलीबांधा जिला रायपुर छ.ग.
राकेश निषाद ऊर्फ रॉका पिता रामानंद निषाद उम्र 19 साल साकिन चण्डी चौक फुण्डहर थाना तेलीबांधा जिला रायपुर छ.ग.
भूपेन्द्र कुमार विश्वकर्मा पिता छन्नू विश्वकर्मा उम्र 20 साल साकिन चण्डी चौक फुण्डहर थाना तेलीबांधा जिला रायपुर छ.ग.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t