मंडी में धान बेचने आए युवक की पुल के नीचे मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी, हादसा या कत्ल?, जांच में जुटी पुलिस, हत्या की आशंका

The body of a young man who had come to sell paddy in the market was found under a bridge, causing a sensation in the area. Accident or murder? Police are investigating, and murder is suspected.

मंडी में धान बेचने आए युवक की पुल के नीचे मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी, हादसा या कत्ल?, जांच में जुटी पुलिस, हत्या की आशंका

जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर के तुमला थाना अंतर्गत सराईटोली पुल के नीचे गुरुवार की सुबह एक व्यक्ति की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. सुबह करीब 6 बजे शौच के लिए निकले युवकों ने पुल के नीचे शव पड़ा देखा. उन्होंने तुरंत इसकी सूचना तुमला थाना पुलिस को दी.
खबर मिलते ही तुमला पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और जांच शुरु की. शुरुआती जांच के बाद मृतक की पहचान नाहुन लकड़ा पिता प्रकाश लकड़ा निवासी सागजोर के रुप में हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक नाहुन लकड़ा धान मंडी में धान बिक्री करने के मकसद से आया हुआ था. किस हालात में उसकी मौत हुई, यह अब तक साफ नहीं हो सका है. शव पुल के नीचे मिलने से कई तरह की आशंकाएं भी जताई जा रही हैं.
पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. जिसके बाद ही मौत की असल वजह का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना दुर्घटनावश हुई है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है.
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मृतक के परिजनों को खबर दे दी गई है. जांच पूरी होने के बाद ही मामले की असल हालत सामने आ सकेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t