होली का रंग लगाने पहुंचे दरिंदे, रंग-गुलाल के बहाने युवती से गैंगरेप, मां को शराब लाने भेजा, एक ने दिया पहरा, तीन नाबालिग समेत पांच गिरफ्तार
The brutes arrived to paint Holi, gang-raped a young woman under the pretext of color, sent her mother to fetch alcohol, one kept watch, five arrested, including three minors.
कोंडागांव/केशकाल : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के केशकाल अनुविभाग के ईरागांव थाना क्षेत्र में होली के दूसरे दिन एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है. 19 साल की युवती के साथ चार युवकों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो बालिग और दो नाबालिग समेत सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला ईरागांव थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को पीड़िता अपने घर में अकेली थी. इसी दौरान चार युवक रंग और गुलाल लगाने के बहाने उसके घर पहुंचे. आरोपियों ने पीड़िता की माँ को किसी काम से घर के बाहर भेज दिया. युवक हसीं मजाक करते युवती को कमरे के अंदर ले गए और वहां बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया. एक युवक घर के सामने रखवाली कर रहा था.
घटना के बाद पीड़िता ने देर शाम ईरागांव थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. सभी आरोपी बिंझे गांव के है. पुलिस के मुताबिक इस मामले में चार आरोपी शामिल थे. जिनमें दो बालिग और दो नाबालिग हैं. सभी आरोपियों से पुलिस बारीकी से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
होली के त्योहार के तुरंत बाद सामने आई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



