छत्तीसगढ़ में नहीं थम रहे सड़क हादसे, नेशनल हाईवे 930 पर गड्ढे में गिरी तेज रफ्तार पिकअप, 2 महिलाओं की मौत, कई घायल, चार की हालत नाजुक

Road accidents continue in Chhattisgarh; a speeding pickup truck falls into a ditch on National Highway 930, killing two women, injuring several others, and leaving four in critical condition.

छत्तीसगढ़ में नहीं थम रहे सड़क हादसे, नेशनल हाईवे 930 पर गड्ढे में गिरी तेज रफ्तार पिकअप, 2 महिलाओं की मौत, कई घायल, चार की हालत नाजुक

मोहला-मानपुर : छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे नहीं थम रहें है, प्रदेश में आए दिन रोड एक्सीडेंट में कई लोग अपनी जान गवां रहें है. इसी बीच मोहला-मानपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी. इस हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि कई घायल है. यह हादसा मोहला-मानपुर के खड़गांव थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों से भरी तेज रफ्तार पिकअप नम्बर CG08 AU 5673 के चालक को झपकी आने से वाहन का संतुलन बिगड़ गया. और अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी. हादसा इतना भयानक था कि 2 महिलाओं की मौत हो गई. वहीं पिकअप में सवार सभी 13 लोग घायल हो गए.
हादसे की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया. हादसे में घायल सभी लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहला पहुंचाया गया. जहां उनका इलाज जारी है. चिकित्सकों के मुताबिक चार घायलों की हालत नाजुक है. जिन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल राजनांदगांव रेफर किया गया. यह 
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t