पैतालीस गांवों में लो-वोल्टेज की समस्या से आम जनता परेशान, फसलें हो रही बर्बाद, सैकड़ों किसानों ने कलेक्टर से लगाई जल्द समाधान की गुहार
The common people are troubled by the problem of low voltage in forty-five villages, crops are getting destroyed, hundreds of farmers have appealed to the collector for a quick solution
राजनांदगांव : राजनांदगांव जिले के लालबहादुर नगर और सड़क चिरचारी क्षेत्र के लगभग 45 गांव में लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई है. जिसके चलते किसान अपने खेतों में सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं. तो वही ट्यूबवेल नहीं चलने से गांव में पेयजल की समस्या भी हो रही है. करीब 45 गांव के सैकड़ो किसानों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर को अपनी समस्याओं से अवगत कराया. वहीं समस्या के जल्द समाधान के लिए गुहार लगाई है.
राजनांदगांव जिले के लाल बहादुर नगर, सड़क चिरचारी, कोठी टोला, भरका टोला, गोविंदपुर सहित लगभग 45 गांव में लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई है. आलम यह है कि यहां पर्याप्त बिजली नहीं मिलने के चलते कृषि कार्य प्रभावित हो गया है. फसलें सूखने लगी है और किसानों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है. कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे सैकड़ो किसानों ने कहा कि लो-वोल्टेज की वजह से वह अपने खेतों में सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं. खेतों में धान और दलहन की फसले लगी हुई है. सिंचाई नहीं होने से फसलों को नुकसान हो रहा है.
इस क्षेत्र में लो-वोल्टेज की वजह से ट्यूबवेल नहीं चल पा रहे हैं. किसान अपने खेतों में रतजगा कर पंप चलाने की कोशिश कर रहे हैं. आधी रात वोल्टेज आने पर चंद मिनट ही पंप चल पाता है. ऐसे में किसान खेत में ही रह रहे हैं.
इस पूरे मामले को लेकर राजनांदगांव कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि इन क्षेत्रों में ज्यादा ट्यूबवेल होने से ओवरलोड हो रहा है. इस क्षेत्र में 132 केवी का विद्युत सब स्टेशन सितंबर माह तक बनकर तैयार हो जाएगा. उन्होंने कहा कि फिलहाल समस्या के समाधान के लिए क्षेत्र के हिसाब से अलग-अलग समय को लेकर बिजली आपूर्ति के लिए व्यवस्था बनाई जाएगी. इसके लिए सीएसईबी इस पर प्लान बना रही है. किसानों के साथ बैठक कर समय निर्धारित किया जाएगा.
विद्युत मंडल के मुताबिक इस पूरे क्षेत्र में करीब 15000 ट्यूबवेल हैं. जिसके चलते ओवरलोड हो रहा है और इस वजह से लो-वोल्टेज की समस्या आ रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



