छत्तीसगढ़ को उड़ता पंजाब बनाने की साजिश फेल, दुर्ग पुलिस ने पहुंचा दिया जेल, दुर्ग में हेरोइन के साथ पकड़ाए दो शातिर

The conspiracy to make Chhattisgarh Udta Punjab failed, Durg police sent them to jail, two criminals caught with heroin in Durg

छत्तीसगढ़ को उड़ता पंजाब बनाने की साजिश फेल, दुर्ग पुलिस ने पहुंचा दिया जेल, दुर्ग में हेरोइन के साथ पकड़ाए दो शातिर

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है. मोहन नगर थाना पुलिस और ACCU की टीम ने 12 लाख रुपए के हेरोइन के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से 150 ग्राम चिट्टा और 53 हजार रुपए नगद जब्त किया है. 
दुर्ग ASP सुखनंदन राठौर ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि 2 लोग हेरोइन लेकर उसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं. जिसके बाद पुलिस 18 अप्रैल को कृषि उपज मंडी सिकोला भाठा दुर्ग के पास पहुंची और निगरानी करने लगी. टीम ने देखा कि दो व्यक्ति चिट्टा हेरोइन बेच रहे हैं.
पुलिस ने घेराबंदी कर जिला फिरोजपुर (पंजाब) निवासी गुरूदेव सिंग और वर्तमान में भिलाई के वैशाली नगर निवासी राजविन्दर सिंह उर्फ लड्डू को गिरफ्तार किया है. लड्डू भी मूलतः ग्राम तालवंडी जिला अमृतसर पंजाब का रहने वाला है. 
आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि चिट्टा को पंजाब से लाकर उसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे. पुलिस ने गुरुदेव सिंह के काले बैग में तलाशी ली. तो उसमें से 150 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ. जिसकी कीमत करीब 12 लाख रुपए आंकी गई है. बिक्री के 53 हजार रुपए नगद पुलिस ने बरामद किए हैं.
एसीसीयू प्रभारी डीएसपी अजय सिंह ने बताया कि एक आरोपी राजविंदर सिंह वैशाली नगर में किराए के मकान में रहकर ड्राइवरी का काम करता था. इसके बाद पंजाब जाकर हेरोइन लाकर दुर्ग और भिलाई में खपाने लगा. अपने दोस्त गुरुदेव सिंह के साथ मिलकर पंजाब से हेरोइन लाकर बिक्री करता था. आरोपी 1 ग्राम हेरोइन को 8 हजार में बेचते थे.
इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक शिव प्रसाद चन्द्रा थाना प्रभारी मोहन नगर, एएसआई गुप्तेश्वर यादव, राजेश कुमार पाण्डेय, राजेन्द्र देशमुख, प्रधान आरक्षक प्रदीप सिंह, आरक्षक- तिलेश्वर राठौर, कोमल सिंह, क्रान्ति शर्मा, पुष्कर दीवान, मोहम्मद फारुख खान, खुर्रम बक्श, नरेन्द्र सहारे, तारकेश्वर साहू, चिरंजीव कुमार एवं चन्द्रशेखर यादव की अहम भूमिका रही.
आरोपी 
 गुरुदेव सिंग बीर्क पिता सुवेग सिंग उम्र 54 साल निवासी मोहकम वाला उर्फ अरैया वाला थाना मक्खु जिला फिरोजपुर पंजाब
राजविन्दर सिंग उर्फ लड्डू पिता अर्जुन सिंग उम्र 32 साल निवासी हाउसिंग बोर्ड एलआईजी 2 क्वाटर नंबर 331 32 एकड थाना वैशाली नगर जिला दुर्ग स्थायी पता ग्राम तालवंडी दासोदा सिंग थाना कत्थु नांगल जिला अमृतसर पंजाब
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB