ज्वेलर्स की हत्या से लोगों में आक्रोश, इंसाफ की मांग को लेकर बाजार बंद, निकाला कैंडल मार्च, परिजन- कातिलों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो होगा आंदोलन

The murder of a jeweler has sparked public outrage, with markets closed and candlelight vigils held demanding justice. Family members have warned of protests if the killers are not arrested.

ज्वेलर्स की हत्या से लोगों में आक्रोश, इंसाफ की मांग को लेकर बाजार बंद, निकाला कैंडल मार्च, परिजन- कातिलों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो होगा आंदोलन

गौरेला पेंड्रा मरवाही : कोटमी साप्ताहिक बाजार में ज्वेलर्स संचालक  प्रदीप सोनी उर्फ पप्पू उम्र 46 साल की लूट और गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस सनसनीखेज वारदात के बाद जिले में लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है. पुलिस मर्डर के दो दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है.
नाराज परिजन, व्यापारी संघ और स्थानीय नागरिकों ने शहर में कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया. इस मार्च में काफी तादाद में व्यापारी, सामाजिक संगठनों के सदस्य और आम नागरिक शामिल हुए. सभी ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर शहर के प्रमुख मार्गों से मार्च निकाला.
उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी वारदात के बाद भी आरोपियों तक न पहुंच पाना चिंता का विषय है. व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा. मृतक के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और सख्त सजा की मांग की है.
आक्रोश और विरोध प्रदर्शन
कैंडल मार्च के दौरान शहर "प्रदीप सोनी को न्याय दो" और "आरोपियों को गिरफ्तार करो" जैसे नारों से गूंज उठा. इस मर्डर को लेकर जिलेभर के व्यापारियों और नागरिकों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. यह विरोध प्रदर्शन आरोपियों की गिरफ्तारी में हो रही देरी के कारण हुआ है. लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं.
विधायक और गृहमंत्री का हस्तक्षेप
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज  पीड़ित परिवार के घर पहुंचे. उन्होंने शोक व्यक्त किया और पीसीसी चीफ मुक्तिधाम पहुंचे और मृतक प्रदीप सोनी की अंत्येष्टि में शामिल हुए. दीपक बैज ने परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं. इस दौरान उन्होंने परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा भी दिलाया. मीडिया से चर्चा करते हुए दीपक बैज ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा.
दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं. आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है. बैज ने कहा कि पहले इस तरह की घटनाएं मुख्य रूप से बस्तर क्षेत्र में देखने को मिलती थीं. लेकिन अब मैदानी इलाकों में भी हत्या, लूट और गोलीबारी जैसी घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं. जो बेहद गंभीर और चिंताजनक है.
उन्होंने कहा कि बीच बाजार में दिनदहाड़े ज्वेलर्स संचालक की हत्या होना, पुलिस व्यवस्था की विफलता को दर्शाता है. अपराधियों में कानून का डर खत्म हो चुका है और सरकार कानून व्यवस्था संभालने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार से इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की. घटना को लेकर व्यापारियों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. वहीं पूरे जिले में इस घटना के बाद भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t