नेशनल हाईवे 130-सी पर टायर फटने से बेकाबू हुई तहसीलदार की स्कॉर्पियो, पेड़ से जा भिड़ी गाड़ी, चालक घायल, वाहन क्षतिग्रस्त, टला बड़ा हादसा
A Tehsildar's Scorpio lost control after a tyre burst on National Highway 130-C, hitting a tree, injuring the driver and damaging the vehicle, a major accident was averted.
गरियाबंद : नेशनल हाईवे 130-सी में उदंती पुल के पास शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया. देवभोग तहसीलदार अजय चंद्रवंशी की स्कॉर्पियो का अचानक टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई. हादसे में चालक को मामूली चोट आई है. जबकि वाहन क्षतिग्रस्त हो गया.
मिली जानकारी के मुताबिक तहसीलदार अजय चंद्रवंशी उस समय स्कॉर्पियो में सवार नहीं थे. वे पीछे दूसरी गाड़ी से आ रहे थे. इसी दौरान आगे चल रही स्कॉर्पियो का टायर अचानक फट गया. जिससे चालक वाहन पर कंट्रोल नहीं रख सका और गाड़ी सीधे पेड़ से जा भिड़ी.
हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को सुरक्षित बाहर निकाला. राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.
चश्मदीदों के मुताबिक टक्कर काफी जोरदार थी. जिससे स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे की खबर मिलने के बाद पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और हालात को संभाला. चश्मदीदों के मुताबिक हादसा काफी तेज था और स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. फिलहाल चालक की हालत सामान्य बताई जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



