13 अप्रैल से लापता स्कूल के लिपिक का मर्डर!, सड़ी-गली लाश मिलने से इलाके में सनसनी, हाथ बंधे होने से हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

The school clerk, missing since April 13th, has been found murdered. The discovery of a decomposed body has caused a stir in the area. The police are investigating, suspecting murder due to his hands being tied.

13 अप्रैल से लापता स्कूल के लिपिक का मर्डर!, सड़ी-गली लाश मिलने से इलाके में सनसनी, हाथ बंधे होने से हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में लापता एक लिपिक का शव संदिग्ध हालत में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि शव सड़ी-गली हालत में मिला है और दोनों हाथ रस्सी से बंधे हुए थे. जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है. यह मामला क्षेत्र के नरियरा गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक रामकुमार निर्मलकर भिलौनी गांव के एक स्कूल में लिपिक के पद पर कार्यरत थे. वह 13 अप्रैल को घर से तालाब में नहाने के लिए निकले थे. लेकिन वापस नहीं लौटे. तालाब के पास उनकी साइकिल और कपड़े मिले थे. जिसके बाद परिजनों ने उनकी काफी तलाश की. लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी.
पुलिस द्वारा लगातार खोजबीन के बीच 26 अप्रैल को उनका शव बरामद हुआ. शव की हालत और हाथ बंधे होने की परिस्थिति को देखते हुए मामले को संदिग्ध माना जा रहा है.
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है.
फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर ही घटना की वजह का खुलासा हो सकेगा. इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t