फल्ली दुकान संचालक के पुत्र पर मोबाइल लेन-देन विवाद को लेकर लोहे के चापड़ से जानलेवा हमला, इलाके में दहशत का माहौल, आरोपी सोमनाथ गिरफ्तार

The son of a Phalli shop owner was attacked with an iron axe over a mobile phone transaction dispute, creating panic in the area, and the accused, Somnath, was arrested.

फल्ली दुकान संचालक के पुत्र पर मोबाइल लेन-देन विवाद को लेकर लोहे के चापड़ से जानलेवा हमला, इलाके में दहशत का माहौल, आरोपी सोमनाथ गिरफ्तार

मुंगेली : मुंगेली में एक युवक ने फल्ली दुकान संचालक के बेटे पर लोहे के चापड़ से सिर और गले में जानलेवा वार कर दिया. इस मामले में पुलिस ने आरोपी सोमनाथ साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत प्रार्थी राजाराम सारथी पिता स्व किशन उम्र 43 साल निवासी राजेन्द्र वार्ड सारथीपारा मुंगेली ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह पड़ाव चौक मुंगेली में ठेला लगाकर फल्ली बेचने का काम करता है. उसका बेटा राहुल सारथी भी दुकान में मदद करता है कि 18 अप्रेल 2026 को शाम करीब 6 बजे राहुल दुकान में था. रात करीब 8 बजे मोहल्ले के आलोक सारथी से खबर मिली कि राहुल को सोमनाथ साहू द्वारा लोहे के चापड़ से सिर और गले में जानलेवा वार कर गंभीर रुप से घायल कर दिया.
इस रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली मे अपराध क्रमांक 138/26 धारा 109(1) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया गया. मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) ने मामले की गंभीरता को देखते हुये फौरनविधिवत कार्यवाही करने के निर्देश दिए. जिसके बाद अति. पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन मे मुंगेली पुलिस द्वारा वारदात के बारे मे बारिकी से जांच करते हुये मौके से ही आहत राहुल सारथी को अस्पताल मे भर्ती कराकर प्रार्थी और मौके के गवाहों, प्रार्थी का बयान लेने पर मोबाइल के पैसों की लेनदेन की बात पर झगड़ा विवाद होना पाया गया.
गवाहोे और सबूतों के आधार पर आरोपी सोमनाथ साहू के द्वारा हत्या के नियत से आहत राहुल सारथी को लोहे के चापड़ से जानलेवा हमला कर चोट पहुंचाने पर धारा सदर का जुर्म करना पाए जाने से आरोपी सोमनाथ साहू उर्फ केशरिया पिता रामभरोस उम्र 27 साल निवासी देवगांव को त्वरित हिरासत मे लिया जाकर विधिसम्मत कार्यवाही की जा रही है.
इस कार्यवाही मे निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े प्रभारी थाना सिटी कोतवाली, प्र.आर. मनोज ठाकुर, आर. गिरीराज सिंह, योगेश यादव, विकास ठाकुर, योगेश यादव, अजय चन्द्राकर की अहम भूमिका रही.
आरोपी
सोमनाथ साहू उर्फ केशरिया पिता रामभरोस उम्र 27 साल निवासी देवगांव जिला मुंगेली छत्तीसगढ़ 
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t