पारिवारिक आयोजन के लिए मंडप लगाने के दौरान 6 वर्षीय बच्चे के ऊपर गिरा बिजली खंभा, मासूम की मौत से पसरा मातम, ग्रामीणों ने किया कार्रवाई की मांग

A 6-year-old boy was struck by an electric pole while being set up for a family event. The child's death sparked mourning. Villagers demanded action.

पारिवारिक आयोजन के लिए मंडप लगाने के दौरान 6 वर्षीय बच्चे के ऊपर गिरा बिजली खंभा, मासूम की मौत से पसरा मातम, ग्रामीणों ने किया कार्रवाई की मांग

अंबिकापुर : अंबिकापुर जिले के ग्राम खोखनिया गुरहिपारा में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया. यहां एक 6 साल के स्कूली बच्चे की उस समय मौत हो गई. जब अचानक उसके ऊपर बिजली का खंभा गिर पड़ा. घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है. वहीं पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है. ग्रामीणों ने इस हादसे के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही को वजह बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम खोखनिया में किसी पारिवारिक आयोजन के लिए मंडप तैयार किया जा रहा था. इस दौरान बिजली के खंभे के सहारे एक खुटा खड़ा किया गया था. चम्दीदों के मुताबिक खंभा पहले से ही खस्ता हालत में था. लेकिन इसके बावजूद उसे सहारे के रूप में इस्तेमाल किया गया. इसी बीच अचानक संतुलन बिगड़ने से बिजली का खंभा गिर गया. जिसकी चपेट में आकर 6 साल का मासूम तुषार गंभीर ऋप से घायल हो गया.
घटना के फौरन बाद परिजन और ग्रामीण बच्चे को नजदीकी प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रायपुर रेफर कर दिया. लेकिन इलाज के लिए रायपुर ले जाते समय रास्ते में ही मासूम तुषार ने दम तोड़ दिया. इस खबर के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम पसर गया।
मृतक बच्चे के परिजनों ने इस हादसे के लिए ठेकेदार की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है. उनका आरोप है कि बिजली के खंभे को सही तरीके से स्थापित नहीं किया गया था. जिसकी वजह से वह कमजोर हालत में था और मामूली दबाव पड़ते ही गिर गया. परिजनों का कहना है कि अगर खंभा मजबूती से खड़ा किया गया होता तो यह हादसा नहीं होता और एक मासूम की जान नहीं जाती.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t