मिर्ची पाउडर झोंककर 15 लाख उड़ाने पहुंचे बदमाश, फिर भी नहीं मानी हार, लूट का दांव किया फेल, मैनेजर की बहादुरी से वापस लौटे खाली हाथ

Thieves attempted to steal 15 lakh rupees by throwing chili powder, but they didn't give up easily. Their robbery attempt failed, and thanks to the manager's bravery, they returned empty-handed.

मिर्ची पाउडर झोंककर 15 लाख उड़ाने पहुंचे बदमाश, फिर भी नहीं मानी हार, लूट का दांव किया फेल, मैनेजर की बहादुरी से वापस लौटे खाली हाथ

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज लूट की कोशिश नाकाम हो गई. कनोई पेपर मिल के पास ढेका स्थित राहुल पेट्रोल पंप के मैनेजर रोशन साहू उम्र 50 साल पर बदमाशों ने अचानक हमला कर 15 लाख रुपये की नगदी लूटने की कोशिश की.
मिली जानकारी के मुताबिक रात करीब 10 बजे मैनेजर बिक्री की रकम लेकर मालिक के घर जा रहे थे. तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर झोंक दिया. तेज जलन के बावजूद मैनेजर ने सूझबूझ दिखाते हुए बाइक को साइड में रोका ही था कि दो हमलावर उन पर टूट पड़े.
धुंधली नजर के बीच मैनेजर ने हिम्मत दिखाते हुए मुकाबला शुरु कर दिया. मुख्य सड़क पर हलचल बढ़ते ही कुछ लोग घटनास्थल की तरफ आने लगे. यह देखकर हमलावर हड़बड़ा गए और अपनी बाइक दौड़ाते हुए मौके से फरार हो गए.
किसी तरह स्थानीय लोगों की मदद से मैनेजर बस्ती पहुंचे और मालिक और पुलिस को घटना की खबर दी. बताया जा रहा है कि बदमाश कई दिनों से मैनेजर की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे और पूरी योजना बनाकर लूट की कोशिश करने पहुंचे थे.
फिलहाल तोरवा पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t