छग में इस साल व्यापमं करेगा 5000 शिक्षकों समेत 12 हजार पदों पर भर्ती, पूरी परीक्षा सूची और तारीख जारी!, तकनीकी और स्वास्थ्य पदों पर फोकस

This year, Vyapam will recruit 5000 teachers and 12,000 other posts in Chhattisgarh. Check out the complete exam list and dates. Focus on technical and health posts.

छग में इस साल व्यापमं करेगा 5000 शिक्षकों समेत 12 हजार पदों पर भर्ती, पूरी परीक्षा सूची और तारीख जारी!, तकनीकी और स्वास्थ्य पदों पर फोकस

रायपुर : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं का इंतजार खत्म होने वाला है. नया साल प्रदेश के युवाओं के लिए ढेर सारी सरकारी नौकरी लेकर आया है. छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने नए साल के लिए परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है. इस कैलेंडर के मुताबिक शिक्षा, पुलिस, स्वास्थ्य और तकनीकी विभागों समेत कई सरकारी विभागों में इस साल कुल 12 हजार पदों पर भर्ती होगी.
5000 शिक्षक भर्ती
इस साल की सबसे बड़ी भर्ती शिक्षा विभाग में होने वाली है. प्रदेश के स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए सरकार ने अक्टूबर 2025 में 5000 शिक्षकों की भर्ती की घोषणा की थी. जिसकी तैयारी अब शुरु हो गई है.
जनवरी से मार्च : तकनीकी और स्वास्थ्य पदों पर फोकस
व्यापमं का 2026 का कैलेंडर जनवरी से ही सक्रिय हो जाएगा. साल की शुरुआत छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल में भर्ती से होगी.11 जनवरी को रसायनज्ञ पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी. 8 फरवरी को एनआरडीए में उप अभियंता (सिविल) की भर्ती परीक्षा होगी. मार्च महीने में मुद्रण और जल संसाधन विभाग की परीक्षाएं होंगी.
फरवरी में होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा
व्यापमं के कैलेंडर के मुताबिक 1 फरवरी 2026 को राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के तहत छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का आयोजन होगा. यह परीक्षा शिक्षक बनने के इच्छुक हजारों अभ्यर्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. TET का परिणाम आने के बाद मुख्य शिक्षक भर्ती परीक्षा का रास्ता साफ होगा, जिसके जरिए करीब 5,000 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.
अप्रैल से जून: पुलिस और न्यायालय में मौका
दूसरी तिमाही में भर्तियों का सिलसिला तेज होगा. 12 अप्रैल को स्वास्थ्य संचालनालय के तहत फार्मासिस्ट ग्रेड-टू की परीक्षा होगी. 19 अप्रैल को परिवहन विभाग में परिवहन आरक्षक पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी.
जुलाई से दिसंबर: गृह विभाग और संयुक्त भर्तियां
वहीं, जुलाई से लेकर दिसंबर के बीच भी कई अलग-अलग विभागों में भर्ती होगी. इनमें पुलिस और विभिन्न मंत्रालयों में लिपिकीय पदों के लिए अहम परीक्षाएं शामिल हैं. 5 जुलाई को सहकारिता विभाग में उप अंकेक्षक की परीक्षा होगी. वर्ष का समापन दिसंबर में संयुक्त भर्ती परीक्षाओं के साथ होगा, जिसमें स्टेनोग्राफर और सहायक ग्रेड-थ्री के पदों के लिए परीक्षाएं शामिल हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

CG Vyapam Exam Calendar 2025-26

विभाग/संस्था का नाम पदनाम/परीक्षा का नाम संभावित परीक्षा तिथि
संचालक, स्वास्थ्य सेवायें, छ.ग. फार्मासिस्ट ग्रेड-2 31-08-2025
छ.ग. पर्यावरण संरक्षण मंडल, नवा रायपुर सलाहकार 11-01-2026
एस.सी.ई.आर.टी., रायपुर छ.ग. शिक्षक पात्रता परीक्षा TET 01-02-2026
नवा रायपुर, अटल नगर विकास प्राधिकरण NRDA उप अभियंता (सिविल/वि.स्था.यां) 08-02-2026
मुख्य तथा लेखन सामग्री विभाग, छ.ग. नवा रायपुर डी. ओ. ऑपरेटर एवं अन्य (समूह 3) 01-03-2026
मुख्य तथा लेखन सामग्री विभाग, छ.ग. नवा रायपुर मैकेनिक क्राफ्ट इन्सपेक्टर एवं अन्य (समूह 2) 08-03-2026
जल संसाधन निर्माण, छ.ग. (WRD) सहायक रजिस्ट्रार (रेसिल) 15-03-2026
छ.ग. पर्यावरण संरक्षण मंडल, नवा रायपुर प्रयोगशाला सहायक ग्रेड-2 22-03-2026

यह कैलेंडर कार्यालय छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा दिनांक 03/05/25 को जारी किया गया है।

Table of Contents

CG Vyapam Exam Calendar 2025-26: Eligibility as per posts

पद का नाम न्यूनतम योग्यता (Minimum Qualification) संबंधित विभाग/विवरण
फार्मासिस्ट ग्रेड 02 12वीं साइंस + डिप्लोमा फार्मेसी स्वास्थ्य सेवा एवं अस्पताल विभाग
रसायनज्ञ (Chemist) केमिस्ट्री में स्नातक/स्नातकोत्तर पर्यावरण विभाग, जल गुणवत्ता संबंधित कार्य
CG TET D.EL.Ed / B.Ed व संबंधित शैक्षिक योग्यता पद: शिक्षक वर्ग 1/2/3, छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग
उप अभियंता (Junior Engineer) संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा/डिग्री नगर निगम, NRDA, जल संसाधन
डीटीपी ऑपरेटर/मैकेनिक एवं अन्य समूह संबंधित विषय में ITI/डिप्लोमा/बी.टेक स्टेशनरी, प्रिंटिंग, टेक्निकल
सहायक मानचित्रकार सिविल सिविल में डिप्लोमा/डिग्री जल संसाधन, नगर वितरण विभाग
प्रयोगशाला सहायक 12वीं साइंस/संबंधित डिप्लोमा स्वास्थ्य व पर्यावरण

जो उम्मीदवार इस CG Vyapam Exam Calendar 2025-26 के आधार पर तैयारी कर रहे हैं, उन्हें इन बातों का ध्यान रखना चाहिए:

  1. टीईटी (TET) पर ध्यान: 01 फरवरी 2026 को होने वाली छ.ग. शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए समय कम बचा है, अतः इसकी तैयारी तुरंत शुरु करें।
  2. विभागों को जानें: विभिन्न विभागों, जैसे NRDA, जल संसाधन निर्माण (WRD), और पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं.
  3. आधिकारिक पुष्टि: सभी तिथियां ‘संभावित’ हैं. किसी भी अंतिम जानकारी या प्रवेश पत्र (Admit Card) के लिए उम्मीदवारों को व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर नजर रखनी चाहिए.

CG Vyapam Exam Calendar 2025-26: Preparation Tips

तैयारी का क्षेत्र विवरण/सुझाव
सिलेबस आधारित पढ़ाई CG Vyapam हर परीक्षा का आधिकारिक सिलेबस डाउनलोड करें और उसी के अनुसार विषय-वाइज पढ़ाई करें।
पुराने प्रश्नपत्र एवं मॉक टेस्ट पिछले साल के पेपर्स की प्रैक्टिस करें। रोज़ कम-से-कम एक मॉक टेस्ट ज़रूर दें।
समूह अध्ययन और नोट्स कम्युनिटी व समूहों में चर्चा करें, रिविज़न पॉइंट्स व नोट्स तैयार करें।
करंट अफेयर्स रोज़ अख़बार/करंट अफेयर्स रिविजन करें—यह प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ज़रूरी है।
स्वस्थ जीवनशैली मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रहें, सकारात्मक सोच बनाए रखें। परीक्षा तनाव से दूर रहने के लिए मेडिटेशन, योग करें।
डिजिटल सामग्री का उपयोग ऑनलाइन कोर्स, यूट्यूब वीडियो, पीडीएफ नोट्स और मोबाइल एप्स का समुचित उपयोग बढ़ाएँ।

Detail Link
आधिकारिक वेबसाइट Click Here
Exam Calendar 2025-26 PDF Download
हेल्पलाइन नंबर (कार्य दिवस) 0771-2972780 (प्रातः 10:00 से सायं 5:30 बजे तक)
हेल्पलाइन नंबर (अवकाश के दिन) 8269801982 (प्रातः 10:00 से सायं 5:30 बजे तक)