नगर निगम सफाई ठेका सुपरवाइजर ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म कर बनाया बनाया वीडियो , वायरल की धमकी देकर ऐंठे लाखों रुपए, गिरफ्तार

The municipal corporation cleaning contract supervisor raped a minor girl and made a video extorted lakhs of rupees from her by threatening to make the video viral arrested

नगर निगम सफाई ठेका सुपरवाइजर ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म कर बनाया बनाया वीडियो , वायरल की धमकी देकर ऐंठे लाखों रुपए, गिरफ्तार

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. जहां एक युवक ने नाबालिग लड़की से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर उसके साथ दूष्कर्म किया. पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक विष्णु सोनी नगर निगम सफाई ठेका में सुपरवाइजर की दोस्ती इंस्टाग्राम पर एक नाबालिग लड़की से हुई थी. इसके बाद दोनों एक दूसरे से बात करने लगे. विष्णु ने नाबालिग को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और मौका देखकर उनके साथ दुष्कर्म किया.
इस दौरान आरोपी ने नाबालिग का अश्लील फोटो वीडियो बना लिया. इसके बाद उसे वायरल करने की धमकी देकर 2 लाख रुपए औरा सोने-चांदी के आभूषण ले लिए.इसके बावजूद विष्णु नाबालिग को परेशान करता रहा और उससे रुपए मांगता रहा. इससेे परेशान होकर नाबालिग ने इसकी जानकारी परिजनों को दी.
इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने आजाद थाना जाकर इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई. पुलिस ने शिकायत दर्ज आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQl