रामनवमी पर निकली शोभायात्रा में हजारो श्रद्धालु शामिल, ज्योत-ज्वारा का हुआ विसर्जन, महाआरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, युवा मंच ने खिलाया महाभंडारा

Thousands of devotees participated in the Ram Navami procession, the flames were immersed, a wave of devotion surged during the Maha Aarti, and the youth forum organized a grand feast.

रामनवमी पर निकली शोभायात्रा में हजारो श्रद्धालु शामिल, ज्योत-ज्वारा का हुआ विसर्जन, महाआरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, युवा मंच ने खिलाया महाभंडारा

रामनवमी पर भक्ति में डूबा गरियाबंद

गरियाबंद : चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन शुक्रवार को रामनवमी का पावन पर्व पूरे नगर में श्रद्धा, उत्साह और भक्ति के अद्भुत संगम के साथ मनाया गया. सुबह होते ही देवी मंदिरों के कपाट खुलते ही भक्तों की लंबी कतारें लग गईं और दिनभर दर्शन-पूजन का सिलसिला चलता रहा. नगर के हर प्रमुख मंदिर में श्रीरामनवमी का उत्सव धूमधाम से आयोजित किया गया. जहां हवन-पूजन, कन्या भोज और भंडारे के माध्यम से श्रद्धालुओं ने आस्था का परिचय दिया.
मंदिर परिसरों में “जय माता दी” और “जय श्रीराम” के गगनभेदी जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा. श्रद्धालु पूरे दिन पूजा-अर्चना में लीन नजर आए. वहीं शाम होते-होते मंदिरों में भीड़ और अधिक बढ़ गई. प्रसाद ग्रहण करने के लिए लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं और हर कोई इस पुण्य अवसर का हिस्सा बनने को उत्सुक दिखा.
रामनवमी के इस विशेष अवसर पर नगर के प्रसिद्ध शिव दुर्गा मंदिर में गरियाबंद मित्र मंडली समितियों द्वारा भव्य महाआरती और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया. महाआरती के दौरान सैकड़ों दीपों की रोशनी और भक्ति गीतों ने माहौल को और भी दिव्य बना दिया. इसके पश्चात प्रसाद वितरण शुरू हुआ, जिसमें करीब एक हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की.
भंडारे को सफल बनाने में पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई. आयोजन समिति के अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से उनकी मित्र मंडली द्वारा शिव मंदिर प्रांगण में यह आयोजन निरंतर किया जा रहा है. इस वर्ष भी 1500 से अधिक श्रद्धालुओं ने हलवा, पूरी, चावल और सब्जी का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ लिया.
भंडारे की सबसे खास बात यह रही कि पूरी समिति एक परिवार की तरह जुटी नजर आई. यहां किसी ने केवल जिम्मेदारी नहीं निभाई. बल्कि हर सदस्य ने सेवा को अपना कर्तव्य मानकर पूरे मन से काम किया। महिला, पुरुष और बच्चे सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सुबह से लेकर देर शाम तक सेवा का यह सिलसिला निरंतर चलता रहा.
रसोई से लेकर वितरण तक हर व्यवस्था समिति के लोगों ने स्वयं संभाली। कहीं महिलाएं पूरे उत्साह के साथ पूड़ी बेलती नजर आईं. तो पुरुष प्रसाद तैयार करने और परोसने में जुटे रहे. वहीं छोटे-छोटे बच्चे भी पीछे नहीं रहे—कोई पानी पिलाता दिखा, तो कोई पत्तल बिछाकर आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत करता नजर आया.
पूरे दिन मंदिर परिसर में सेवा, समर्पण और अपनत्व का ऐसा भाव देखने को मिला. मानो यह आयोजन नहीं बल्कि एक बड़ा पारिवारिक उत्सव हो. हर चेहरे पर संतोष और श्रद्धा झलक रही थी. जिसने भंडारे को सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सहयोग की मिसाल बना दिया.
ऋषिकांत मोहरे (आयोजन समिति)
रामनवमी का यह पावन पर्व हम सभी के लिए सेवा और भक्ति का अवसर होता है. पिछले तीन वर्षों से हमारी मित्र मंडली शिव दुर्गा मंदिर में भंडारे का आयोजन कर रही है. जिसमें हर साल श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है. इस बार भी करीब 1500 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया, यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है.
रामनवमी पर मंदिरों में जो भक्ति और उत्साह का माहौल रहता है. वह अद्भुत होता है. भंडारे और कन्या भोज जैसे आयोजन से लोगों में सेवा भावना बढ़ती है. ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं और हमें अपनी संस्कृति से जुड़े रहने की प्रेरणा देते हैं.
शालू मोहरे (सहभागी/आयोजन सहयोगी)
रामनवमी जैसे पावन पर्व पर भंडारे में सेवा करने का अलग ही आनंद होता है. हमने पूरे मन से श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद तैयार और वितरित किया. जब लोग प्रसाद ग्रहण कर संतोष और खुशी जताते हैं, तो हमारी मेहनत सफल हो जाती है. ऐसे आयोजन समाज में एकता और भक्ति की भावना को और मजबूत करते हैं.
पूरे नगर में दिनभर भक्ति, सेवा और उत्साह का माहौल बना रहा। रामनवमी के इस पर्व ने एक बार फिर गरियाबंद की धार्मिक एकता और सामूहिक आस्था की झलक प्रस्तुत की. जहां हर गली-मोहल्ला श्रद्धा और उल्लास से सराबोर नजर आया.
अवसर पर ये रहे उपस्थित अतुल गुप्ता, ऋषिकांत मोहरे, सुमित पारख, आशीष तिवारी, सीनू ठाकुर, जीतू सेन, सुब्रत पात्र, पित्तू देवांगन, भरत दीवान, तरुण ठाकुर, ललित साहू, नरेन्द्र पांडे, क्षितिज गुप्ता संजय कश्यप, निरंजन प्रधान, बाबू भोषले, वैभव ठक्कर, शत्रुघ्न साहू, सूरज सिन्हा सत्य प्रकाश मानिकपुरी, पुजारी खड़ानन्द प्रसाद दुबे,,वर्षा तिवारी, साधना सेन, सोनी साहू, शालू मोहरे, मनीषा गुप्ता, दिव्या देवांगन, पूनम पारख, विभा कश्यप, संगीता साहू,प्राची कुटारे,अनिता शांडिल्य गुरनूर कुजरेजा मृणाली सोनवानी
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

रामनवमी की शोभायात्रा में हजारो श्रद्धालु हुए शामिल

गरियाबंद : भगवान श्री राम का जन्मोत्सव राम नवमी का पर्व आज शुक्रवार को मैनपुर नगर मे बड़े ही धूमधाम केे साथ मनाया गया रथ मे सवार भगवान राम और माता सीता के विशाल प्रतिमा के साथ शोभायात्रा निकाली गई. भगवान श्रीराम की एक झलक पाने हजारो लोग उमड़ पड़े जिस जिस मार्ग से शोभा यात्रा गुजर रही है. महिलाएं आरती सजाये भगवान की पूरी श्रद्धा के साथ पूजा अर्चना कर रहे है. तो पूरा नगर व क्षेत्र आज भगवान श्री राम की जय जयकारों से गुंज उठा। श्री रामसेना हिन्दु संगठन द्वारा पिछले एक पखवाड़े से मैनपुर मे रामनवमी का पर्व मनाने जोरशोर से तैयारी की जा रही थी. पूरे नगर व आसपास के ग्राम को भगवा ध्वज तोरण पताको से सजाया गया आज सुबह 9 बजे श्री रामजानकी मंदिर हरदीभाठा मे विशेष पूजा अर्चना किया गया एवं क्षेत्र में सुख शांति समृद्धि एवं खुशहाली के लिए कामना किया गया और विशाल शोभा यात्रा शाम 05 बजे ग्राम हरदीभाठा रामजानकी मंदिर से प्रारंभ हुई.
आकर्षक रथ में भगवान राम एवं माता सीता की विशाल प्रतिमा के साथ शोभा यात्रा निकाली गई. यह शोभा यात्रा हरदीभाठा ग्राम से प्रारंभ होकर शिक्षक कालोनी, गांधी चैक, दुर्गा मंच, मुख्य मार्ग बस स्टैण्ड देर रात तक दुर्गा मंदिर पहुंचेगी समाचार लिखे जाने शोभायात्रा जारी है और पूरे मैनपुर नगर का भ्रमण किया जा रहा है.
भगवान श्रीराम के रथ पर फुलों की बारिश किया गया
भगवान श्री राम की शोभा यात्रा मे डीजे के भक्तिमय धुन में युवागण जमकर थिरकते रहे और जय जय श्रीराम के गगनभेदी जयकारे लगाते रहे. जगह जगह आतिशबाजी कर शोभा यात्रा की जहां जगह जगह स्वागत किया जा रहा है. वहीं नगर के कई स्थानों पर ठंडे पानी व महा भंडारा,  प्रसाद वितरण किया जा रहा है. युवा हाथों में बड़े बड़े भगवा ध्वज लहरा रहे थे. पूरा नगर चारों तरफ भगवा ही भगवा नजर आ रहा था तो वहीं मोटरसायकिल रैली भी निकाली गई है. भगवान श्रीराम के रथ पर फुलों की बारिश किया जा रहा है.
शिव पार्वती विवाह की झांकी एवं बस्तर के आदिवासी नृत्य आकर्षण का केन्द्र
रामनवमीं शोभायात्रा में जहां एक ओर आदिवासी नर्तक दल द्वारा आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया जा रहा है. वही पहली बार मैनपुर नगर मे श्रीराम सेना द्वारा शिव पार्वती की मनमोहक झांकी मंगाई गई है. शिव पार्वती की झांकी ने भक्तों का दिल जीत लिया। शोभायात्रा के दौरान आस्था और संस्कृति के अनुठे संगम देखने को मिल रहा है. भगवान भोलेनाथ की बारात एवं प्रसंग को दर्शाती झांकी में कलाकारो द्वारा जीवंत प्रस्तुती ने सबका मन मोह लिया तो वही बस्तर के आदिवासी कलाकारों द्वारा पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुती दी जा रही है.
शोभायात्रा के चलते भारी सुरक्षा बल तैनात
रामनवमीं पर्व शोभायात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है. थाना प्रभारी शिवशंकर हुर्रा स्वयं कमान संभाले हुए है और चौक चौराहों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है तो वहीं शोभायात्रा के साथ पुलिस बल साथ -साथ चल रहे हैं.
MLA जनक ध्रुव भी शोभायात्रा में शामिल हुए
बिन्द्रानवागढ़ MLA जनक ध्रुव भी राम जानकी मंदिर पहुंच पूजा अर्चना कर क्षेत्र में सुख शांति समृद्धि की कामना किया और शोभा यात्रा में शामिल हुए.
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से श्रीराम सेना हिन्दू संगठन के अध्यक्ष मुकेश सिन्हा, उपाध्यक्ष प्रवीण शिन्दे, आर्यन पटेल, कोषाध्यक्ष दिनेश सचदेव, सचिव देवराम साहू, संरक्षक मोहित द्विवेदी, रूपेश साहू, नंदकिशोर चौबे, योगेश शर्मा, केशव बंछोर, लखन साहू, नरेश सिन्हा, पारस सिन्हा, हर्ष दास, रोमेश बन्छोर, चुम्मन प्रसाद पाण्डेय, गजेन्द्र यादव, सालिक राम पटेल, रामसाय निर्मलकर, भरतदास मानिकपुरी, डोमार पटेल, सवितानंद साहू, पारेश्वर पटेल, अशोक ठाकुर, खेलन साहू, शेखर पटेल, तिजेश्वर सोनवानी, टिकेन्द्र निर्मलकर, मनोज निर्मलकर, दिग्विजय कुमार, ऋषिकेश दास, जशवंत साहू, रोशन पटेल, पुलस्त शर्मा, यतिन्द्र साहू, हरिश यादव, कोमल पटेल, महेश साहू, दुष्यंत साहू, रवि निषाद, कुनाल ठाकुर, अमन बाम्बोड़े, सुनील बाम्बोड़े, लिबास पटेल, नरेन्द्र श्रीवास्तव, गुलशन साहू, सरपंच मालती कोर्राम एवं हजारो की संख्या मे क्षेत्र के लोग शामिल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

गोहरापदर में राम नवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा

गरियाबंद/गोहरापदर : राम नवमी के पावन अवसर पर गोहरापदर गांव में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया. पूरे गांव में भक्तिमय माहौल देखने को मिला. जय श्रीराम के नारों से वातावरण गूंज उठा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस धार्मिक आयोजन में शामिल हुए.
शोभायात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से निकाली गई. जिसमें भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की आकर्षक झांकि सजाई गई थीं. शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए चल रहे थे। युवाओं ने ध्वज के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया.
महाआरती में उमड़ी भारी भीड़!
शोभायात्रा के समापन के पश्चात जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया. भारी की संख्या में श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर भगवान श्रीराम की आराधना की. पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला..
हिन्दू युवा मंच और ग्रामवासियों का रहा विशेष योगदान!
इस आयोजन के मुख्य आयोजक हिन्दू युवा मंच गोहरापदर एवं समस्त ग्रामवासी रहे. आयोजन को सफल बनाने में युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सक्रिय भूमिका निभाई। सुरक्षा और व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे.
ग्रामीणों ने बताया कि हर वर्ष राम नवमी का पर्व इसी उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है. जो गांव की एकता और धार्मिक परंपरा का प्रतीक है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

पूर्व विधायक रंजना दीपेंद्र साहू ने की महाआरती

धमतरी : श्री राम जन्मोत्सव रामनवमी के पावन अवसर पर धमतरी स्थित किले के श्री राम मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला. मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों की सजावट से सजाया गया था, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान श्री राम के दर्शन हेतु पहुंचे. इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना एवं महाआरती का आयोजन किया गया. जिसमें पूर्व विधायक रंजना दीपेंद्र साहू ने भी सहभागिता निभाते हुए विधि-विधान से आरती ली. महाआरती के दौरान पूरे मंदिर में “जय श्री राम” के जयघोष गूंज उठे, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया.
कार्यक्रम में उपस्थित महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भगवान श्री राम से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की मंगल कामना की. आयोजन के दौरान भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरे विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB