रनवे में खराबी से तीन विमानों का रूट बदला, तीन घंटे बाद रात 8:50 बजे रायपुर में लैंडिंग, प्लेन में कई कांग्रेसी विधायक और नेता सवार, 280 यात्री फंसे

Three flights were rerouted due to a runway issue; they landed in Raipur three hours later at 8:50 PM. Several Congress MLAs and leaders were among the passengers, and a total of 280 travelers were stranded.

रनवे में खराबी से तीन विमानों का रूट बदला, तीन घंटे बाद रात 8:50 बजे रायपुर में लैंडिंग, प्लेन में कई कांग्रेसी विधायक और नेता सवार, 280 यात्री फंसे

रायपुर : दिल्ली से रायपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट (6E 734) 13 सितंबर को रायपुर के माना एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर सकी. विमान ने रायपुर एयरपोर्ट के ऊपर हवा में ही करीब 4 से 5 बार चक्कर लगाए और लैंडिंग का प्रयास किया. इसके बावजूद हवा में संतुलन न बन पाने के कारण लैंडिंग संभव नहीं हो सकी. आखिरकार पायलट ने फ्लाइट को नागपुर की तरफ डायवर्ट कर दिया. जहां विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई.
विमान में सवार थे कई दिग्गज नेता
इस फ्लाइट में दिल्ली से लौट रहे छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष संगीता सिन्हा सहित कई विधायक सवार थे. फ्लाइट के अचानक डायवर्ट होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.
दिल्ली से आने वाली उड़ान में पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष संगीता सिन्हा सहित कई विधायक सवार थे। तकनीकी समस्या के कारण विमान रायपुर में नहीं उतर सका और उसे नागपुर डायवर्ट कर दिया गया. दिल्ली से आने वाली उड़ान ने रात करीब साढ़े नौ बजे माना एयरपोर्ट पर लैंडिंग की. इसके बाद टी एस सिंह देव और कांग्रेस विधायक रायपुर पहुंच सके.
खराब मौसम और एटीसी में खराबी बनी वजह
विमान की लैंडिंग न हो पाने के पीछे खराब मौसम और तकनीकी वजहें बताई जा रही हैं. रायपुर एयरपोर्ट के आसपास काफी तेज हवाएं चल रही थीं और मौसम प्रतिकूल था. तेज हवाओं के कारण विमान लैंड नहीं हो पा रहा था. सूत्रों की मानें तो मंगलवार को माना एयरपोर्ट के एटीसी (ATC) में अचानक तकनीकी खराबी आ गई थी. इसका असर रायपुर आने वाली अन्य उड़ानों पर भी पड़ा.
विमान नागपुर से रायपुर के लिए भरेगा उड़ान
एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, मौसम सामान्य होते ही रायपुर एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन फिर से शुरू हो गया है. नागपुर में उतारी गई इंडिगो फ्लाइट को भी अब रायपुर के लिए रवाना करने के निर्देश दे दिए गए हैं.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQl