निगम की कचरा गाड़ी के चपेट में आए स्कूटी सवार 3 दोस्त, सड़क हादसे में दो की मौके पर गई जान, 2 महिलाए भी घायल, ड्राइवर गिरफ्तार
Three friends riding a scooter were hit by a municipal garbage truck; two died on the spot, two women were also injured, and the driver was arrested.
दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नगर निगम की गाड़ी ने स्कूटी सवारों को रौंद दिया. जिसमें युवक-युवती की जान चली गई. वहीं एक युवती घायल हो गई.. ट्रक ने सड़क पार कर रही दो महिलाओं को भी अपने चपेट में लिया. इनमें कुछ महिलाओं को चोट आई है. हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र के पटेल चौक कलेक्ट्रेट के सामने का है.
मिली जानकारी के मुताबिक स्कूटी सवार तीनों दोस्त थे. वे लोग रात करीब 10:30 घूमने निकले थे. गंजपारा रोड से इंदिरा मार्केट की तरफ जा रहे थे. तभी पटेल चौक कलेक्ट्रेट के सामने ट्रक रौंदते हुए आगे बढ़ गया. पुलिस के मुताबिक ट्रक डंपिंग यार्ड जा रहा था. ड्राइवर की लापरवाही से हादसा हुआ है. मृतकों को ऊपरी तौर पर कोई भी चोट नहीं लगी थी. अंदरुनी तौर पर चोट लगी थी.
मृतकों की पहचान अटल आवास के रहने वाले खिलेश्वर साहू उम्र 25 साल और सलमा उम्र 25 साल दोनों निवासी कुंद्रा पारा, अटल आवास दुर्ग के रुप में हुई है. इस हादसे में उनकी सहेली कुमोदनी गोड़ घायल हुई. जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई. घटना के बाद
स्थानीय लोगों ने नगर निगम और ट्रैफिक विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए. पटेल चौक क्षेत्र में रात के समय भी भारी वाहन चलते रहते हैं, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है. दिवाली की खरीदारी के कारण उस समय बाजार में भीड़ थी, और भीड़ के बीच से गुजर रहे इस ट्रक ने तबाही मचा दी. इस क्षेत्र में रात के समय भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक के बावजूद कचरा वाहन बेखौफ दौड़ते हैं. निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई जाए और सुरक्षा व्यवस्था सख्त की जाए.
चश्मदीदों ने बताया कि नगर निगम दुर्ग का कचरा ट्रक CG07 CZ 4314 पुलगांव की दिशा से मालवीय रोड की तरफ जा रहा था. इसी दौरान स्कूटी सवार युवक और दो महिलाएं सड़क पार कर रहे थे. तभी ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
इस हादसे में नगर निगम के कचरा ट्रक चालक की लापरवाही सामने आई है. ड्राइवर को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है. पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



