कबीरधाम में दर्दनाक हादसा, स्टेयरिंग फेल, 10 फीट नीचे खेत में गिरी 70 यात्रियों से भरी रायपुर से लखनऊ जा रही बस, 15 यात्री घायल, मची चीख-पुकार
Tragic accident in Kabirdham: Steering failure, bus carrying 70 passengers from Raipur to Lucknow falls 10 feet into a field, 15 passengers injured, screams rage
कबीरधाम : रायपुर से कबीरधाम जा रही एक यात्री बस रविवार को अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. दुर्घटना में दर्जनभर से अधिक यात्री घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया.
मिली जानकारी के मुताबिक हादसे के दौरान बस में करीब 50 से 60 मजदूर सवार थे. जो कवर्धा, बेमेतरा और नवागढ़ क्षेत्र के निवासी हैं तथा रोजगार के लिए दिल्ली रवाना हुए थे. परिया थाना क्षेत्र के पनेका गांव के पास बस के पलटते ही कई यात्री उसके नीचे दब गए. जबकि कुछ लोग सीटों और सामान के बीच फंस गए. हादसे के बाद यात्रियों ने किसी तरह बस की खिड़कियों के रास्ते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई.
स्थानीय लोगों ने भी मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में मदद किया. हादसे की खबर मिलने के बाद डायल-112 की टीम फौरन मौके पर पहुंची और घायलों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने का काम शुरू किया.
हादसे की असल वजह का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा. पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर हालात को सामान्य बनाने में जुटी रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



