दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूटी-बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर में बुजुर्ग और युवक की मौत, दो गंभीर, इलाज जारी

Tragic road accident: Elderly man and young man killed in a head-on collision between scooter and bike, two seriously injured, treatment ongoing

दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूटी-बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर में बुजुर्ग और युवक की मौत, दो गंभीर, इलाज जारी

बिलासपुर/सकरी : बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया. सैदा स्थित स्कूल के पास स्कूटी और तेज रफ्तार बाइक की आमने-सामने टक्कर में 78 साल के गुलाबचंद शर्मा और 18 साल के प्रमोद तोंडे की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए. यह  हादसा सकरी क्षेत्र के सैदा स्थित स्कूल के पास हुआ.
मिली जानकारी के मुताबिक मेंड्रा निवासी गुलाबचंद शर्मा अपने साथी रघुवंश खैरवार के साथ सैदा धान खरीदी केंद्र गए थे. दोपहर करीब तीन बजे जमीन संबंधी जानकारी लेने के बाद वे स्कूटी नम्बर CG 10 U 6170 से वापस गांव लौट रहे थे. तभी प्रमोद तोंडे उम्र 18 साल अपनी बाइक नम्बर CG 10 BY 1472 से तेज रफ्तार में आते हुए उनकी स्कूटी से जोरदार टकरा गए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सड़क से उतरकर नाली में जा गिरी.
इस हादसे में प्रमोद का साथी भास्कर और रघुवंश खैरवार गंभीर रुप से घायल हो गए. खबर मिलते ही सकरी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया. स्थानीय प्रशासन ने कहा कि इस हादसे की जांच जारी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है. यह घटना सड़क पर सुरक्षा और गति नियंत्रण की जरुरत पर भी गंभीर सवाल खड़ा करती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t