रायपुर में ओवरटेक में दोपहिया भिड़ी, एक्सप्रेस-वे में भी भीषण एक्सीडेंट, अभनपुर के पास हुआ दर्दनाक हादसा, 8 हादसों में 12वीं के छात्र समेत 11 लोगों की मौत

Two wheelers collided during overtaking in Raipur a horrific accident also took place on the expressway a tragic accident took place near Abhanpur 11 people including a 12th class student died in the accidents

रायपुर में ओवरटेक में दोपहिया भिड़ी, एक्सप्रेस-वे में भी भीषण एक्सीडेंट, अभनपुर के पास हुआ दर्दनाक हादसा, 8 हादसों में 12वीं के छात्र समेत 11 लोगों की मौत

ट्रेन छूटने की हड़बड़ी में रेलवे-स्टेशन जाने के दौरान हादसा, टू-व्हीलर की टक्कर में 2 की मौत

रायपुर : रायपुर में टू-व्हीलर की आमने-सामने की टक्कर में दो की मौत हो गई. सिर में चोट आने से दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. दोनों टू-व्हीलर ओवरटेक करने के दौरान आपस में भिड़ गई.
मिली जानकारी के मुताबिक बाइक सवार तेज स्पीड में रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहे थे. उसकी ट्रेन का समय हो गया था. ट्रेन पकड़ने के चक्कर में तेज स्पीड से बाइक चला रहे थे.
तिल्दा थाना प्रभारी एसएस सिंह के अनुसार चिचोली गांव खरोरा का रहने वाला सतीश डहरिया अपनी पल्सर बाइक से जयप्रकाश यादव को लेकर तिल्दा रेलवे स्टेशन जा रहा था. जयप्रकाश को रायगढ़ के लिए ट्रेन पकड़नी थी. ट्रेन पकड़ने की हड़बड़ी में तेज रफ्तार में बाइक चला रहे थे.
तुलसी गांव के पास एक ढाबे के सामने कार के सामने आते ही सतीश ने बाइक को ओवरटेक किया. तभी सामने से एक लूना आ गई. दोनों गाड़ियों के बीच आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई. इस हादसे में जयप्रकाश और सतीश सड़क पर गिर गए. दोनों युवकों का सिर बुरी तरह फट गया और मौके पर मौत हो गई. इस बीच लूना सवार व्यक्ति मौके से फरार हो गया. एक्सीडेंट बुधवार सुबह 8 बजे के आसपास हुआ है.
दुर्घटना तिल्दा रेलवे स्टेशन की ओर जा रही पल्सर बाइक और सामने से आ रही लूना के बीच हुई. बाइक पर सतीश डहरिया और जयप्रकाश यादव सवार थे. जो तेज रफ्तार में कार को ओवरटेक करते समय लूना से भिड़ गए. इस टक्कर में दोनों युवकों की सिर पर गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई.
जयप्रकाश यादव को रायगढ़ के लिए ट्रेन पकड़नी थी. और ट्रेन का समय हो गया था. इसे लेकर हड़बड़ी में सतीश डहरिया तेज रफ्तार में बाइक चला रहे थे. जिसके कारण यह हादसा हुआ.
दुर्घटना के बाद लूना सवार व्यक्ति मौके से फरार हो गया. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. घटना बुधवार सुबह करीब 8 बजे तुलसी गांव के पास एक ढाबे के सामने हुई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

एक्सप्रेसवे पर तीन वाहनों की जबरदस्त टक्कर से 2 घायल

रायपुर : राजधानी के एक्सप्रेसवे पर रफ्तार का कहर देखने को मिला. एक ब्रेकडाउन होकर खड़ी टाटा एस गाड़ी से पीछे से तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो कार और दो टाटा एस गाड़ियों की जबरदस्त टक्कर हो गई. इस हादसे में दो लोग घायल हो गए. जिसमें टाटा एस के चालक का पैर टूट गया. हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया. यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.

अज्ञात वाहन ने कुचला, दो लोगों की मौके पर मौत

रायपुर/अभनपुर : छत्तीसगढ़ के अभनपुर-रायपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई. यह मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया. यह हादसा देर रात गुरु कृपा ढाबा के पास हुआ. हादसा इतना भयानक था की बाइक के दो टुकड़े हो गए हैं. पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है. यह हादसा क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन पर सवाल खड़े करता है.

अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत

बलौदाबाजार : बलौदाबाजार जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ग्राम सर्रा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए. यह घटना पलारी थाना क्षेत्र की है. 
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम दतान से देवसुंदरा जाने वाले मार्ग पर मंगलवार दोपहर करीब 1.30 बजे एक ट्रैक्टर ट्रॉली ग्राम सर्रा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में ट्रैक्टर चालक राधेश्याम यादव उम्र 25 साल की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर तेज रफ्तार में थी. इस वजह से चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और हादसे का शिकार हो गया.
हादसे के बाद स्थानीय लोग फौरन मौके पर पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला. घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. वहीं खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरु कर दी. पुलिस ने सड़क हादसों से बचने के लिए वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

साईन बोर्ड से टकराई तेज रफ्तार बाइक, हादसे में 12वीं के छात्र की मौत, दोस्त घायल

कोरबा : कोरबा जिले के दर्री थानांतर्गत बीती रात जबरदस्त सड़क हादसा हुआ. एनटीपीसी जवाहर गेट के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मौजूद साइन बोर्ड से टकरा गई. हादसे के दौरान बाइक चला रहे कक्षा 12वीं के छात्र की मौत हो गई. जबकि उसका साथी गंभीर रुप से घायल हो गया. घायल को कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है.
कोरबा में सड़क हादसों के दौरान लोगों की मौत होने का दौर जारी है. मंगलवार की रात करीब दस बजे दर्री थानांतर्गत एनटीपीसी जवाहर गेट के पास एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी साईन बोर्ड से टकरा गई.
हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक साईन बोर्ड के भीतर घुस गई. हादसे के दौरान बाइक चला रहे कक्षा 12वीं के छात्र ईश्वर वैष्णव का सिर फट गया. अत्यधिक खून बहने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई. वहीं उसका साथ गंभीर रुप से घायल हो गया. खबर मिलने के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है. दोनों अयोध्यापुरी के निवासी है. बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

ट्रक और ट्रेलर में हुई जबरदस्त टक्कर, हादसे में 2 की मौत

कोरबा : कोरबा जिला हादसों की नगरी बन चुका है. जहां रोजाना हादसे हो रहे हैं और इस हादसे में बेकसूर लोगों की जानें जा रही है. पाली थानांतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर डुमरकछार के पास ट्रक और ट्रेलर के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई.
इस हादसे में ट्रेलर सवार चालक और परिचालक की मौत हो गई. बुधवार की सुबह करीब पांच बजे यह हादसा हुआ. ट्रेलर में फंसे दोनों के शवों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका.
कोरबा में पाली थानांतर्गत बुधवार की तड़के पांच बजे जबरदस्त सड़क हादसा हुआ. राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम डुमरकछार के पास तेज रफ्तार ट्रक और ट्रेलर में जबरदस्त टक्कर हो गई. इस हादसे के दौरान ट्रेलर सवार चालक और परिचालक की मौत पर ही मौत हो गई.
बताया जा रहा है कि दोनों ही वाहन के चालक बिलासपुर की तरफ जा रहे थे. तभी हादसा हो गया. वाहन की तेज गति को हादसे की वजह बताई जा रही है. यह बात भी सामने आई है कि ओवरटेक करने के चक्कर में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और हादसा हो गया. दोनों मृतक आपस में भाई थे.
इस हादसे में ट्रक चालक भी घायल हुआ है. जिसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है. इस हादसे दौरान दोनों की लाश ट्रेलर में घंटो फंसी रही. जिन्हें काफी मशक्कत के बाद क्रेेन और कटर के जरिए बाहर निकाला गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

तिल्दा नेवरा में दर्दनाक सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत

रायपुर : राजधानी रायपुर के तिल्दा नेवरा में दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई.
बताया जा रहा है कि ग्राम चिचोली निवासी सतीश डहरिया अपने पल्सर बाइक से जय प्रकाश यादव को तिल्दा रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहा था. तभी ग्राम तुलसी न्यू सीजी ढाबा के सामने स्विफ्ट डिजायर को ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रही टीवीएस एक्स एल से जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में सर में चोट लगने से दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामुदायिक अस्पताल तिल्दा पहुँचाया. जिसके बाद उनके परिजन को खबर दी जाकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है.
मृतक :-
1. सतीश डहरिया पिता चुन्नू डहरिया उम्र 22 साल निवासी चिचोली थाना खरोरा.
2. जय प्रकाश यादव पिता बच्चा यादव उम्र 38 साल ग्राम पूंजी पथरा जिला रायगढ़.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार युवक को जोरदार ठोकर मार दिया. सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई. उक्त घटना कापू थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम चंदगा निवासी शोभित राम चक्रवर्ती उम्र 45 साल सोमवार को दशकर्म कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाइक से कापू थाना क्षेत्र के ग्राम तालगांव गया था. कार्यक्रम समाप्त होने के बाद शाम करीब 6 बजे वापस अपने गांव जा रहा था.
इसी दौरान गोलाबुड़ा के सड़कपारा मुख्य मार्ग पर पहुंचा था कि सामने से आ रही धान से भरे ट्रैक्टर के चालक विकास खुटिया ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया. इससे शोभित चक्रवर्ती बाइक सहित सड़क में गिर जाने से उसके सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
इस हादसे की खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. इस बीच ग्रामीणों ने इसकी खबर पुलिस को दी. खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर पंचनामा तैयार कर मंगलवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. साथ ही पुलिस ट्रैक्टर चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

छत्तीसगढ़ में रोड एक्सीडेंट का दहलाने वाला रिकॉर्ड, 11 माह में 6100 मौतें का विस्तृत रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का आंकड़ा चिंता का विषय बन गया है. 2023 के 11 महीनों में राज्य में 6100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. जो पिछले साल की तुलना में एक बड़ा उछाल है. सड़क दुर्घटनाओं में हुई बढ़ोतरी और उसमें हुई जानलेवा हादसों ने ट्रैफिक सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं,
2023 के जनवरी से नवंबर तक छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों की तादाद में 4.5% की वृद्धि हुई है. इस अवधि में कुल हादसों की तादाद ने पिछले साल का रिकॉर्ड पार कर लिया है. जहां 2022 में 12 महीनों में कुल हादसों की तादाद करीब 14,000 थी. वहीं 2023 में सिर्फ 11 महीनों में यह आंकड़ा 14,500 तक पहुंच गया है.
विशेष रुप से इन हादसों में जान गंवाने वालों की तादाद 8% तक बढ़ी है. जहां 2022 में 5800 लोग सड़क हादसों में अपनी जान गंवा बैठे थे. वहीं 2023 के 11 महीनों में यह आंकड़ा 6100 से भी ज्यादा हो गया है. यह एक खतरनाक संकेत है कि राज्य में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन कम हो रहा है.
राजधानी रायपुर में भी सड़क हादसों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. 2023 में अब तक रायपुर में कुल 900 से ज्यादा सड़क हादसे दर्ज की गई है. जिनमें करीब 500 लोगों की मौत हो चुकी है. रायपुर में ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं. लेकिन हालिया हादसों ने इस मुद्दे को और भी गंभीर बना दिया है.
छत्तीसगढ़ में बढ़ती सड़क हादसों और मौतों की तादाद एक गहरी चिंता का विषय है. राज्य सरकार और आम जनता को मिलकर इन हादसों को रोकने के लिए गंभीर कदम उठाने होंगे. ताकि सड़क पर होने वाली मौतों की तादाद कम की जा सके. अगर जल्द ही यातायात व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ. तो यह आंकड़ा और भी भयावह हो सकता है.
आंकड़े:
2023 में 11 महीने में 6100 मौतें
सड़क हादसों की तादाद में 4.5% वृद्धि
हादसों में मरने वालों की तादाद में 8% वृद्धि
रायपुर में 900 से ज्यादा हादसे, 500 मौतें
इस तरह की रिपोर्ट में जनता को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की जरुरत है. ताकि हादसों को रोका जा सके और राज्य में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI