शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे ग्रामीणों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, साथी घायल, हालत नाजुक, विवाह से पहले गांव में शोक का माहौल

Villagers returning from distributing wedding cards were hit by an unknown vehicle, one dead, a companion injured, his condition critical, an atmosphere of mourning prevailed in the village before the wedding.

शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे ग्रामीणों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, साथी घायल, हालत नाजुक, विवाह से पहले गांव में शोक का माहौल

बिलासपुर/कोटा : रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी. हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया. घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है.
मिली जानकारी के मुताबिक तखतपुर क्षेत्र के दर्रिकापा गांव निवासी परसराम पोर्ते पिता झुनूराम उम्र 50 साल और उनके रिश्तेदार भरत सिंह ध्रुव पिता शिव सिंह उम्र 45 साल परिवार में होने वाली शादी के लिए निमंत्रण कार्ड बांटने निकले थे. रविवार को दोनों बाइक नम्बर CG10 BE 7701 से रिश्तेदारों के घर गए थे. और दोपहर में वापस लौट रहे थे.
बताया जा रहा है कि जब दोनों नेवरा गांव के पास पहुंचे। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ओवरटेक करते हुए उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर जा गिरे। इस दौरान वाहन परसराम को कुचलते हुए निकल गया. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे में भरत ध्रुव गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर बेहोश पड़े रहे.
आसपास के लोगों ने फौरन पुलिस को खबर दी. मौके पर पहुंची कोटा पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज जारी है. हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ मार्ग पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB