रहस्यमय तरीके से गायब हुए तीन दोस्त, एक युवक की नदी में मिली लाश, रेस्क्यू टीम ने निकाला बाहर, दो की तलाश जारी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Three friends mysteriously disappeared, a young man's body was found in the river, rescue team took him out, search for two continues, family members are worried
कोरबा : कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र में रहने वाले तीन युवक रहस्यमयी ढंग से लापता हो गए हैं. युवकों की सलामती को लेकर परिजन भी काफी परेशान हैं. वही अब हसदेव नदी में डूबे 3 कॉलेज छात्रों में से एक का शव बरामद कर लिया गया है. 27 साल के सागर चौधरी का शव जलकुंभी के नीचे फंसा मिला. जिसे एसडीआरएफ और नगर सेना के रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाला. दो छात्रों की तलाश अब भी जारी है.
बता दें कि कोरबा जिले से 3 कॉलेज छात्र सोमवार सुबह से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे. इसकी खबर परिजनों ने पुलिस को दी थी. लगातार खोजबीन जारी था. हसदेव नदी के पास छात्रो की बाइक और कपड़े बरामद किए गए थे. इसके बाद से हसदेव नदी में तीनों के डूबने की आशंका जताई गई. एसडीआरएफ और नगर सेना के रेस्क्यू टीम ने एक छात्र का शव बरामद कर लिया है. दो छात्रों की तलाश अब भी जारी है.
बता दें कि लापता छात्रों की पहचान 18 साल के आशुतोष सोनिकर (आईटीआई छात्र), 19 साल के बजरंग प्रसाद (सीएसईबी कॉलोनी निवासी) और 26 साल के सागर चौधरी (सीएसईबी कॉलोनी निवासी) के रुप में हुई है. इनमें से सागर चौधरी का शव बरामद कर लिया गया है. आज शुक्रवार को एक बार फिर से रेस्क्यु अभियान चलाया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



